कौन हैं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल? जिनको BJP आलाकमान ने बनाया है MP का उप मुख्यमंत्री

• 12:05 PM • 11 Dec 2023

मध्य प्रदेश में इस बार बीजेपी आलाकमान ने दो उप मुख्यमंत्री बनाने का फॉर्मूला लागू किया है. आखिरी बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार में सुभाष यादव डिप्टी सीएम बनाए गए थे. अब एक बार फिर 25 साल बाद मध्य प्रदेश में फिर उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं,

mohan yadav news cm, jagdish devda, rajendra shukla, vindhya news, vinya pradesh, new deputy cm,mp new deputy cm jagdish devda, new duepty cm rajendra shukl, mp news
mohan yadav news cm, jagdish devda, rajendra shukla, vindhya news, vinya pradesh, new deputy cm,mp new deputy cm jagdish devda, new duepty cm rajendra shukl, mp news
Google CTA

MP NEWS: मध्य प्रदेश में इस बार बीजेपी आलाकमान ने दो उप मुख्यमंत्री बनाने का फॉर्मूला लागू किया है. आखिरी बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार में सुभाष यादव डिप्टी सीएम बनाए गए थे. अब एक बार फिर 25 साल बाद मध्य प्रदेश में फिर उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं, और वो भी दो उप मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी आलाकमान ने मध्य प्रदेश के जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है. आइए जानते हैं आखिर कौन है जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल जिन्हें उप मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी आलाकमान ने बड़ा दांव चला है.

Read more!

विंध्य के बड़े नेता शिवराज को बनाना पड़ा था जनसंपर्क मंत्री

राजेंद्र शुक्ल विंध्य क्षेत्र के बड़े नेता हैं. उनका जन्म रीवा में 1964 में हुआ था. 2003 में वे पहली बार विधानसभा का चुनाव जीते और मंत्री बने थे. 2003 में राजेंद्र शुक्ला को आवास एवं पर्यावरण राज्य मंत्री बनाया गया था. उसके बाद 2008 में वे फिर चुनकर आए और मध्यप्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं खनिज संसाधन मंत्री बनाया. इसके बाद 2013 में शिवराज सरकार में उनको उद्योग मंत्री बनाया गया. हाल ही में शिवराज सरकार की कैबिनेट का विस्तार किया गया था, जिसमें राजेंद्र शुक्ल को जनसंपर्क मंत्री बनाया गया.

शिवराज सरकार में भरोसेमंद वित्तमंत्री थे देवड़ा

जगदीश देवड़ा का जन्म 1957 में मंदसौर जिले के रामपुरा गांव में हुआ. जगदीश देवड़ा 1990 में पहली बार विधायक बने थे. 2004 में जगदीश देवड़ा को उमा भारती कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाया गया था. इसके बाद बाबूलाल गौर की कैबिनेट में उनको राज्यमंत्री बनाया गया. फिर शिवराज सिंह चौहान जब पहली बार सीएम बने तब, उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया. वे लगातार शिवराज सरकार में मंत्री रहे हैं और वर्तमान में शिवराज सरकार में जगदीश् देवड़ा वित्त मंत्री थे.

ये भी पढ़ें: कौन हैं मोहन सिंह यादव? जिनको BJP ने बना दिया मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री