Bhojpali Baba Ayodhya: मध्य प्रदेश के बैतूल में सनातन धर्म का प्रचार कर रहे भोजपाली बाबा को अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण आया है. निमंत्रण आने से बाबा खुश है और उनके भक्तों में भी खुशी है. बाबा ने संकल्प लिया था कि जब तक भव्य राम मंदिर नही बनेगा तब तक अविवाहित रहेंगे. बाबा का संकल्प पूरा हो गया और गांव वाले उन्हें अयोध्या भेजने की तैयारी कर रहे है.
ADVERTISEMENT
बाबा भोजपाली ने कहा कि मुझे भरोसा नहीं था कि श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुझे निमंत्रण आएगा और जब आया तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. ये शब्द है रविन्द्र गुप्ता उर्फ भोजपाली बाबा के. दरअसल भोजपाली बाबा ने 31 साल पहले जब वे 21 के थे तब श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर संकल्प लिया था कि जब तक मंदिर नहीं बनेगा तब तक भी अविवाहित रहेंगे.
राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने अपना परिवार त्याग दिया और संत बन गए. अब सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं और समाज सेवा कर रहे हैं. अब भोजपाली बाबा 52 साल के हो गए है और अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं.
बाबा भोजपाली मूलतः है भोपाल के रहने वाले हैं और 21 साल की उम्र में कार सेवकों के साथ अयोध्या गए थे, तभी से उन्होंने भव्य श्री राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया था. दर्शन शास्त्र और एक अन्य विषय में एमए करने के साथ ही उन्होंने वकालत की पढ़ाई की है. भोजपाली बाबा का परिवार संघ की पृष्ठभूमि का है. बचपन से ही उन्होंने देश भक्ति के लिए कार्य किये हैं. 1992 में भोजपाली बाबा राम मंदिर को लेकर कारसेवकों के साथ अयोध्या गए थे.
बाबा ने 21 साल की उम्र में ले लिया था ये संकल्प
बाबा ने 21 साल में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर अविवाहित रहने का संकल्प लिया और सनातन धर्म के लिए सन्यासी बन गए. हालांकि बाबा ने कुछ दिन वकालत भी की है.उनके परिवार में माता पिता एवं तीन भाई और हैं. जब बाबा ने परिवार छोड़ा तो उनकी माँ ने रोकने की कोशिश की थी पर बाबा नही रुके और घर से निकल गए. बाबा ने तीन बार नर्मदा परिक्रमा की है. परिक्रमा के दौरान उनकी माता जी का निधन हो गया था पर वे अंतिम संस्कार में इसलिए शामिल नही हुए, क्योंकि परिक्रमा अधूरी रह जाती.
भोजपाली बाबा पिछले 10 साल से बैतूल के मिलानपुर गांव में है और मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे है. बाबा विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री है और सनातन धर्म का प्रचार कर रहे है. बाबा का मानना है कि देश मे सनातन धर्म को स्थापित करने ही अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी गई है.
ये भी पढ़ें- Breaking: क्या MP में लौट आया कोराेना, जबलपुर में नार्वे से आई महिला पॉजिटिव, इंदौर में मिले दो केस
ADVERTISEMENT


