MP में 15 दिन में बड़ा उलटफेर, CM पद के लिए कौन है पहली पसंद? ताजा सर्वे में हो गया खुलासा

एमपी तक

04 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 4 2023 4:04 AM)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों (MP Vidhan Sabha Chunav) के चलते सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) समेत तमाम राजनीतिक दल एमपी का चुनावी रण जीतना चाहते हैं. लेकिन ये विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा और किसकी सरकार बनेगी, यह तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा. […]

MP News, MP election 2023, Madhya Pradesh, Opinion Poll, MP Politics News
MP News, MP election 2023, Madhya Pradesh, Opinion Poll, MP Politics News
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों (MP Vidhan Sabha Chunav) के चलते सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) समेत तमाम राजनीतिक दल एमपी का चुनावी रण जीतना चाहते हैं. लेकिन ये विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा और किसकी सरकार बनेगी, यह तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा. वोटिंग से पहले अलग-अलग ओपिनियन पोल सामने आ रहे हैं. लेकिन सीएम फेस की पसंद को लेकर आए ताजा ओपिनियन पोल ने सभी को चौंका दिया है. यह पहला ऐसा सर्वे या ओपिनियन पोल है, जिसमें बीजेपी को मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए अनुमान लगाया गया है.

Read more!

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे टीवी-सीएनएक्स के सर्वे ने सभी पुराने ओपनियन पोल के आंकड़ों को पलट दिया है. इस ओपिनियन पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिल सकता है. मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 119 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 107 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: ताजा ओपिनियन पोल में कमलनाथ की बड़ी हार, जानें मध्यप्रदेश में किसकी बन रही सरकार!

कौन है सीएम के तौर पर पहली पसंद

ओपिनियन पोल के मुताबिक सीएम पद के लिए पहली पसंद सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं. शिवराज सिंह चौहान को 42.5 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है. वहीं कमलनाथ को 39.61 प्रतिशत ने पसंद किया है. अगर अन्य दावेदारों की बात करें तो 11.47 प्रतिशत लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं. वहीं एक प्रतिशत लोग दिग्विजय सिंह को सीएम पद के लिए पसंद कर रहे हैं. 5.42 प्रतिशत ने अन्य नेताओं को सीएम के तौर पर पसंद किया है.

कितने प्रतिशत वोट शेयर?

ताजा सर्वे के नतीजों के मुताबिक अगर वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को 46.33 प्रतिशत वोट, कांग्रेस को 43.24 प्रतिशत वोट वहीं अन्य को 10.43 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है. अगर सीटों की बात करें तो भाजपा को 119 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: शिवराज ने गिना दिए कमलनाथ के 11 पाप, राहुल गांधी पर किया ये बड़ा तंज