MP Election 2023: उज्जैन में अमित शाह ने क्यों कहा, ‘कमलनाथ तुम शर्म करो, क्योंकि तुमने’…

एमपी तक

29 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 29 2023 3:13 PM)

MP Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं. तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन वे उज्जैन पहुंचे जहां महाकल के दर्शन किए. इसके बाद अमित शाह ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया जिसमें वे कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर बरसे. गेहूं किसानों के मुद्दे पर अमित शाह […]

NewsTak
Google CTA

MP Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं. तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन वे उज्जैन पहुंचे जहां महाकल के दर्शन किए. इसके बाद अमित शाह ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया जिसमें वे कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर बरसे. गेहूं किसानों के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि ‘कमलनाथ तुमको शर्म आनी चाहिए जो खुद को किसान हितेषी बताते हो. कमलनाथ की सरकार के समय सिर्फ 4 लाख 40 हजार टन गेहूं खरीदा गया जबकि बीजेपी की सरकार के दौरान 71 लाख टन गेहूं खरीदा जाता है’.

Read more!

अमित शाह ने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार के समय केंद्र की मोदी सरकार की योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही थीं लेकिन शिवराज सरकार की वजह से ही केंद्र की हर योजना का लाभ आम जनता को मिल सका. इसलिए सभी वोटरों से अपील है कि वे मध्यप्रदेश में ऐसी सरकार को चुने जो केंद्र में मोदी सरकार को सपोर्ट करे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करे.

अमित शाह ने कहा कि आपका वोट सिर्फ आपका विधायक नहीं चुनेगा बल्कि मध्यप्रदेश और भारत के भविष्य को भी चुनेगा. ये बीजेपी की केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार का ही नतीजा है कि मप्र में मेडिकल सीट बढ़ीं, आईटीआई की संख्या बढ़ी, पर्यटकों की संख्या भी बढ़कर 9 करोड़ पर्यटकों तक पहुंची.

अमित शाह ने भी चला राम मंदिर का कार्ड

सभा को संबोधित करने के दौरान अमित शाह ने भी राम मंदिर का मुद्दा छेड़ दिया. अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा पूछते थे कि मंदिर कब बनेगा तो बता रहा हूं कि राम मंदिर 22 जनवरी को तैयार होने जा रहा है, जहां पर प्रधानमंत्री मोदी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करने जा रहे हैं. ये बीजेपी सरकार की ही नतीजा है कि मध्यप्रदेश में महाकाल लोक बना, जिसकी हर किसी ने तारीफ की लेकिन कमलनाथ ने नहीं की. अमित शाह ने कहा कि कमलनाथ तुमसे कुछ नहीं हो पाएगा. तुमने अब तक कुछ नहीं किया है.अमित शाह ने इस दौरान उज्जैन जिले की सभी सात विधानसभा सीटों के बीजेपी प्रत्याशियों को मंच पर बुलाया और उनके लिए जनता से समर्थन मांगा.

ये भी पढ़ें– अमित शाह की मीटिंग से नाराज होकर बाहर निकला ये नेता, फिर सौंप दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला