CM शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह ने कांग्रेस के लिए क्यों कहा कि दया करूं या गुस्सा?

एमपी तक

10 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 10 2023 2:59 PM)

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मच गया है. जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक में नेताओं की बयानबाजी तल्ख होती जा रही है और वह-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं. ताजा मामला सीएम शिवराज सिंह चौहान को निशाना बनाते हुए की गई एक पोस्ट को लेकर है. इस […]

Shivraj singh chauhan son Karthikeya chauhan MP Congress angry or mercy
Shivraj singh chauhan son Karthikeya chauhan MP Congress angry or mercy
Google CTA

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मच गया है. जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक में नेताओं की बयानबाजी तल्ख होती जा रही है और वह-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं. ताजा मामला सीएम शिवराज सिंह चौहान को निशाना बनाते हुए की गई एक पोस्ट को लेकर है. इस पोस्ट ने मध्य प्रदेश का सियासी पारा गरमा दिया है. आज विथ कांग्रेस (With Congress) नाम के एक्स एकाउंट (पहले ट्विटर) से एक पोस्ट डाली गई, जिस पर सीएम शिवराज के फोटो के साथ लिखा गया है मामा का श्राद्ध!, इस पोस्ट को देखकर मुख्यमंत्री के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान तमतमा गए हैं, उन्होंने इसका करारा जवाब दिया है.

Read more!

हालांकि उनके कड़ी प्रतिक्रिया के बाद से (With Congress) हैंडल से पोस्ट हटा दी गई है और एमपी कांग्रेस के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने कार्तिकेय की पोस्ट को शेयर कर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि कार्तिक यह ट्वीट कांग्रेस ने नहीं किया है और आपके पिता को ईश्वर दीर्घायु करें. बता दें कि विथ कांग्रेस (With Congress) के बॉयो में उसका परिचय कांग्रेस का वालंटियर बिगेस्ट ऑनलाइन इनिसिएटिव के तौर पर दिया गया है.

कार्तिकेय ने लिखा- मुझे आप लोगों पर तरस आता है

कार्तिकेय ने With Congress की पोस्ट को रिट्वीट टैग करते हुए अपने एकाउंट पर ट्वीट किया- “समझ नहीं आ रहा कि आप पर दया करूं या गुस्सा? गुस्से में तो हूं, आखिर मेरे जीवित पिता के श्राद्ध की बात आप कर रहे हैं. मुझे तरस भी आप लोगों पर आता है कि कांग्रेसी आज कितना नीचे गिर चुके हैं. क्या आपको लगता है कि इसके लिए ईश्वर आपको माफ करेगा? चुनाव तो चार दिन के हैं, ऐसी घटिया हरकत के बाद क्या आप लोग अपने बच्चों से आँख मिला पायेंगे?”

ये भी पढ़ें: BJP की चौथी लिस्ट में अपना नाम नहीं देखकर इस महिला नेत्री ने छोड़ दी पार्टी, जानें कौन हैं ये

नरेंद्र सलूजा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का भी गुस्सा सामने आया , सलूजा ने एक लम्बी पोस्ट लिखकर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया, सलूजा ने ट्विटर पर लिखा- अरे कांग्रेसियों शर्म आना चाहिये तुम्हें, इस तरह की घटिया टिप्पणी कर रहे हो एक किसान पुत्र, साधारण परिवार से आये मुख्यमंत्री को लेकर. सलूजा ने लिखा- ऐसा लिखकर तुमने सिर्फ़ उनका अपमान ही नहीं किया है बल्कि प्रदेश की 8.5 करोड़ जनता का भी अपमान किया है क्योंकि वो प्रदेश की जनता के मुखिया हैं, तुम उनको कामों में हरा नहीं सकते हो, जनता की अदालत में हरा नहीं सकते हो तो इस तरह की घटिया सोच तुम उनके लिये लिख रहे हो.”

ये भी पढ़ें: MP Election: कब आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट? कमलनाथ ने क्लीयर कर दिया

भाजपा ने कहा- कांग्रेस माफी मांगे

भाजपा नेता सलूजा ने आगे लिखा- “याद रखो, लिख हम भी सकते हैं. किसका श्राद्ध कब होगा यह तो ईश्वर के हाथ में है, लेकिन तुम अमर नहीं हो, जाना एक दिन सभी को है, बस खेल कर्मों का है. अंत में नरेंद्र सलूजा ने लिखा- कांग्रेस इस घटिया पोस्ट के लिये प्रदेश की जनता से मांफी मांगें.”

कांग्रेस का खंडन, बबेले बोले- आपके पिता दीर्घायु हों

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने कार्तिकेय के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने पोस्ट किया… “कार्तिक जी आपके पिताजी को ईश्वर दीर्घायु दें. यह ट्वीट कांग्रेस ने नहीं किया है, भाजपा में आपके पापा के दुश्मनों ने किया है. कांग्रेस का विरोध शिवराज जी की जनविरोधी नीतियों से है, व्यक्ति से नहीं.”