राहुल गांधी को अपने ही कार्यकर्ताओं को देख क्यों लगा डर, जानें प्लेन में वापस क्यों बैठे थे

योगीतारा दूसरे

• 02:30 AM • 11 Oct 2023

MP Election 2023: राहुल गांधी बीते दिन शहडोल के ब्योहारी पहुंचे थे. यहां पहुंचकर उन्होंने जन आक्रोश रैली को संबोधित किया था. राहुल गांधी अपने विशेष विमान से शहडोल पहुंचे थे. लेकिन जैसे ही वह विमान से बाहर आए और जो नजारा उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का देखा तो उससे डरकर या यूं कहें कि परेशान […]

Rahul Gandhi, Shahdol News, MP Election 2023, MP News
Rahul Gandhi, Shahdol News, MP Election 2023, MP News
Google CTA

MP Election 2023: राहुल गांधी बीते दिन शहडोल के ब्योहारी पहुंचे थे. यहां पहुंचकर उन्होंने जन आक्रोश रैली को संबोधित किया था. राहुल गांधी अपने विशेष विमान से शहडोल पहुंचे थे. लेकिन जैसे ही वह विमान से बाहर आए और जो नजारा उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का देखा तो उससे डरकर या यूं कहें कि परेशान होकर वे अपने प्लेन में वापस लौट गए थे.

Read more!

दरअसल राहुल गांधी को देखने और उनसे मिलने के लिए हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एयरस्ट्रिप पर पहुंच गए थे. राहुल गांधी से मिलने की होड़ में कांग्रेसी एक दूसरे से धक्कामुक्की करके आगे बढ़ने लगे. पहले तो कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए राहुल गांधी हवाई जहाज से उतरकर आगे बढ़े किंतु भीड़ देखकर ठिठक गए. कमलनाथ और रणदीप सुरजेवाला से चर्चा करने के बाद वे वापस हवाई जहाज में बैठ गए थे.

हालत कुछ ऐसे हो गए थे कि राहुल गांधी से मिलने के लिए बेरिकेड से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे एक अमानगंज के विधायक शिवदयाल बागरी को सुरक्षाकर्मियों ने कमर से पकड़कर घसीट लिया. विधायक चिल्लाते रहे कि वो विधायक हैं,  कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सुरक्षाकर्मियों को बताया कि वो अमानगंज के विधायक हैं. तब कहीं जाकर सुरक्षाकर्मियों ने विधायक को एयरस्ट्रिप तक जाने दिया.

कमलनाथ से मिलने की चिरौरी करते रहे दो पीसीसी मेंबर

राहुल गांधी के पहुंचने से आधा घंटा पहले ही कमलनाथ सतना पहुंच गए थे. कमलनाथ एयर टर्मिनल के हॉल में बैठे थे, दरवाजा अंदर से बंद था. इस बीच कमलनाथ से मिलने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो सदस्य मनीष तिवारी और रविंद्र सिंह सेठी पहुंचे. मनीष तिवारी कमरे का दरवाजा पीटते रहे मगर बड़ी देर तक दरवाजा नहीं खुला. मनीष तिवारी चिल्लाते भी रहे कि वो मनीष तिवारी हैं. कुछ देर के बाद दरवाजा खोला गया और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने दरवाजा खोला. कुशवाहा ने उन्हें अंदर आने के लिए कहा पर मनीष और सेठी दोनों भीतर नहीं गए.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने कराई मध्यप्रदेश के इस बड़े नेता की घर वापसी, क्या मंत्री भूपेंद्र सिंह को देंगे टक्कर