फकीर की चप्पलों से कांग्रेस प्रत्याशी ने क्यों खाई मार? सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल

विजय मीणा

18 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 18 2023 11:49 AM)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत के लिए उम्मीदवारों ने कई तरीके अपनाए राजनीतिक दल एक तरफ लोक लुभावन घोषणाओं से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में लगे हैं तो वहीं प्रत्याशी भी अपने व्यक्तिगत स्तर पर जीत की जुगत में लगे हैं.

Fakir Kamala Raza, Congress candidate Paras Saklecha, Ratlam City candidate Paras Saklecha, devraha baba, miraculous, Paras Saklecha beaten with slippers, Congress candidate took blessings from fakir by beating him, viral video, Paras Saklecha, MP
Fakir Kamala Raza, Congress candidate Paras Saklecha, Ratlam City candidate Paras Saklecha, devraha baba, miraculous, Paras Saklecha beaten with slippers, Congress candidate took blessings from fakir by beating him, viral video, Paras Saklecha, MP
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत के लिए उम्मीदवारों ने कई तरीके अपनाए राजनीतिक दल एक तरफ लोक लुभावन घोषणाओं से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में लगे हैं तो वहीं प्रत्याशी भी अपने व्यक्तिगत स्तर पर जीत की जुगत में लगे हैं. कोई मंदिर में माथा टेक रहा है तो कोई बाबा-फकीरों के के आशीर्वाद के सहारे है. इस बीच रतलाम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पारस सकलेचा का एक अनोखा वीडियो देखने को मिला. इसमें सकलेचा चप्पलों से पिटते नजर आए.

Read more!

दरअसल, व्यापमं घोटाले के व्हिसलब्लोअर और पूर्व विधायक पारस सकलेचा रतलाम सिटी विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. चुनावी माहौल के बीच सकलेचा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें ये VIDEO

Loading the player...

वायरल वीडियो की सच्चाई?

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग कांग्रेस प्रत्याशी को चप्पल से पीट रहा है. यही नहीं, सकलेचा भी प्रेम से पिटते नजर आ रहे हैं. हर कोई इस को देख अवाक रह गया. लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली.बताया गया कि रतलाम में बाबा कमाल रजा नाम के एक फकीर बहुत प्रसिद्ध हैं. वह महू नीमच रोड पर ही घूमते रहते हैं.

फकीर कमाल रजा अपने पास मुराद लेकर आने वाले लोगों को चप्पलों से पीटकर आशीर्वाद देते हैं. अपनी फरियाद लेकर फकीर के पास आने वाले तमाम लोग नई चप्पलें भी पिटने यानी आशीर्वाद के लिए लेकर आते हैं. माना जाता है कि कमाल रजा के आशीर्वाद देने का यह तरीका फरियादियों को बहुत फलता है. इससे  लोगों के जीवन में सफलता आती है और कष्ट दूर होते हैं. कि सड़क पर घूमने वाले फकीर को लोग ढूंढते रहते हैं और उनके मिलते ही चप्पलों से पिटने की ख्वाहिश जताते हैं.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों की सीटों पर कितनी हुई वोटिंग? VVIP को होगा फायदा या नुकसान! जानें

देवराहा बाबा भी देते थे ऐसे ही आर्शीवाद

बता दें कि उत्तर प्रदेश के देवरहा बाबा भी अपने अशीर्वाद देने के तरीके से प्रसिद्ध थे. वह मचान पर बैठे-बैठे नीचे खड़े श्रद्धालुओं को पैर के अंगूठा सेसे आशीर्वाद देते थे. देवरिया जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर सरयू नदी किनारे देवसिया गांव में बाबा का आशीर्वाद लेने पूर्व राष्ट्रपति सेलेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी बाजपेयी समेत मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह यादव तक जाते थे.