हरदा की जनता को क्यों धमकाने लगे CM मोहन यादव के ये मंत्री, इस पूर्व मंत्री के सामने दंडवत भी हुए

लोमेश कुमार गौर

13 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 13 2024 11:27 AM)

सीएम मोहन यादव के परिवार कल्याण और स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे सुनने के बाद कई सवाल मंत्री की भाषा पर खड़े हो रहे हैं.

Harda News, MP News, Former Minister Kamal Patel, Minister of State Narendra Shivaji Patel, MP Politics, MP BJP
Harda News, MP News, Former Minister Kamal Patel, Minister of State Narendra Shivaji Patel, MP Politics, MP BJP
Google CTA

Harda News: सीएम मोहन यादव के परिवार कल्याण और स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे सुनने के बाद कई सवाल मंत्री की भाषा पर खड़े हो रहे हैं. मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल साफ तौर पर इस वायरल वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि हरदा की जनता ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को हराकर गलती कर दी है. उन्होंने वोट देने में कंजूसी की और इसकी वजह से हरदा की जनता के हाथों से बहुत बड़ी सौगात निकल गई. अगर वे ऐसा नहीं करते तो हरदा को बड़ी सौगात मिलने वाली थी.

Read more!

परिवार कल्याण और स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल यह भी कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में जो गलती की, वो की. लेकिन अब लोकसभा चुनाव में ऐसी गलती भूल से भी मत कर देना. इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को ही वोट देना. चिंता की बात नहीं है, क्योंकि पूर्व मंत्री कमल पटेल भले ही चुनाव हार गए हों लेकिन उनका छोटा भाई यानी वे खुद नरेंद्र शिवाजी पटेल अभी मौजूद हैं और मंत्री हैं. वे बहुत कुछ कर सकते हैं.

हरदा की जनता को संबोधित करने वाले ये मंत्री इशारों ही इशारों में जनता को लगभग धमकाने के अंदाज में दिखाई दिए. उन्होंने साफ बोला कि पूर्व मंत्री कमल पटेल को हराना हरदा की जनता की गलती थी. यदि वे ऐसा नहीं करते तो हरदा की जनता को बड़ी सौगात मध्यप्रदेश सरकार से मिलती लेकिन अब वे चूक गए हैं. जाहिर है कि ऐसी बात बोलकर वे बता रहे हैं कि अब हरदा की जनता को मिलने वाली बड़ी सौगात मध्यप्रदेश सरकार नहीं देगी,क्योंकि जनता ने उनके एक मंत्री को विधानसभा चुनाव में हरा दिया.

पूर्व मंत्री कमल पटेल के सामने दंडवत होकर जताई मंत्री ने अपनी आस्था

परिवार कल्याण स्वास्थ्य राज्य मंत्री पटेल शुक्रवार को हरदा आये थे. हरदा में आयोजित कमल खेल महोत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर शामिल हुए. इसी दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कमल पटेल के चरण दंडवत होकर छुए. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हरदा वाले चूक गए वरना ऐतिहासिक सौगात मिलती. हमारे बड़े भइय्या तो बड़े भैय्या ही होते, मै कह नहीं पा रहा हूँ. सच कह रहा हूँ हरदा वालों को वोट की कंजूसी के दुष्परिणाम भी मिल गए हैं.

ये भी पढ़ें- पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने दिया सरकार को हिला देने वाला बयान