टिकट मिलने के बाद भी टेंशन में क्यों हैं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर? नरेंद्र तोमर से मिले

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है. बीजेपी ने 4 सूचियां निकालकर 136 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. टिकट मिलने के बाद भी बीजेपी के अंदर राजनीतिक सरगर्मियां बहुत तेज हैं. इसी बीच ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अचानक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह […]

Pradyuman Singh Tomar, Narendra Singh Tomar, MP Election 2023
Pradyuman Singh Tomar, Narendra Singh Tomar, MP Election 2023

सर्वेश पुरोहित

follow google news

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है. बीजेपी ने 4 सूचियां निकालकर 136 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. टिकट मिलने के बाद भी बीजेपी के अंदर राजनीतिक सरगर्मियां बहुत तेज हैं. इसी बीच ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अचानक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंच गए. बंद कमरे में काफी देर तक दोनों के बीच चर्चाएं हुईं.

Read more!

नरेंद्र तोमर से मिलकर निकले प्रद्युम्न सिंह तोमर से जब मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तो वे बोले वे सिर्फ नरेंद्र सिंह तोमर का आशीर्वाद लेने आए थे. नरेंद्र सिंह तोमर बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन जरूरी है, इसलिए वे अचानक उनसे मिलने उनके बंगले पर पहुंच गए.

लेकिन जब उनसे पूछा गया कि दूसरे कई ऐसे मंत्री हैं, जिनको टिकट नहीं मिला है तो इस पर प्रद्युम्न सिंह तोमर जवाब देने से बचते रहे और बोले कि यह तय करना पार्टी हाईकमान का काम है. पार्टी नेतृत्व ही तय करता है कि किसको टिकट देना है और किसको नहीं. इस बारे में वे कुछ नहीं बोल पाएंगे. पार्टी नेतृत्व ही तय करेगा कि अगली लिस्ट में किसे टिकट दिया जाएगा.

सामान्य नहीं है प्रद्युम्न की नरेंद्र सिंह तोमर से ये मुलाकात

राजनीति के जानकार बता रहे हैं कि प्रद्युम्न सिंह तोमर की नरेंद्र सिंह तोमर से अचानक हुई ये मुलाकात सामान्य नहीं है. प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर विधानसभा से बीजेपी ने टिकट दे दिया है. लेकिन टिकट मिलने के बाद भी प्रद्युम्न सिंह तोमर के चेहरे पर खुशी से ज्यादा चिंता की लकीरें दिख रही हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे खासमखास मंत्री माने जाने वाले प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पहले कैबिनेट की मीटिंग के दौरान सीएम शिवराज सिंह के चरणों में दंडवत होकर चौका दिया था और अब अचानक वे नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचे और काफी देर तक अकेले में उनसे चर्चा की. सिंधिया गुट के प्रद्युम्न सिंह तोमर को अचानक से बीजेपी के शीर्ष नेताओं के चक्कर लगाते देख राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगना शुरू हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- क्या इन प्रयासों से जीतेगी BJP? चंदेरी पहुंच ये क्या करने लगे सिंधिया, हर तरफ हो रही चर्चा

    follow google news