BJP में शामिल होकर नकुलनाथ के लिए किया प्रचार, फिर भाजपा के साथ? विक्रम अहाके ने क्यों उठाया ये कदम, कर ही दिया खुलासा

पवन शर्मा

• 12:44 PM • 17 Jun 2024

Vikram Ahakey Exclusive Interview: लोकसभा चुनाव के बाद विक्रम अहाके ने भाजपा के साथ जनआभार रैली करके सबको चौंका दिया है. जिसके बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

NewsTak
Google CTA

Vikram Ahakey Exclusive Interview: छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके लगातार सुर्खियों में हैं. कमलनाथ के करीबी अहाके ने लोकसभा चुनाव से पहले जब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तो कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था. लेकिन मतदान के दिन मेयर विक्रम अहाके ने कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील कर दी, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था. अब विक्रम अहाके छिंदवाड़ा में सीएम मोहन के साथ जनआभार रैली में गले में भगवा गमछा डाले हुए भाजपा के रथ पर नजर आए. MPTak ने विक्रम अहाके से खास बातचीत की. 

Read more!

कयास लगाए जा रहे थे कि विक्रम अहाके दोबारा कांग्रेस जॉइन करेंगे, लेकिन अब लोकसभा चुनाव के बाद विक्रम अहाके ने भाजपा के साथ जनआभार रैली करके सबको चौंका दिया है. जिसके बाद से कई तरह  के सवाल उठ रहे हैं. एमपी तक से खास बातचीत करते हुए विक्रम अहाके ने इन सब सवालों के जवाब दिए हैं. 

बीजेपी में होकर नकुलनाथ के लिए वोट की अपील क्यों की? 

अपने राजनीतिक कदमों को लेकर विक्रम अहाके ने कहा, "मैंने राजनीति में जो भी स्टेप लिया, अपनी बात मुखरता से रखी है. प्रधानमंत्री जी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी. विवेक बंटी साहू जो को विजयी बनाने का लक्ष्य रखा था. सबको बता है कि कहीं न कहीं मुझे महापौर बनाने के पीछे कमलनाथ जी नकुलनाथ जी का रोल था. जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी में काम करने में मुझे रुकावट आ रही थी. उस दिन वीडियो बनाकर मैंने ऋण चुका दिया. अब मैं पूरी तरह से मुक्त हूं और भारतीय जनता पार्टी के साथ तन्मयता और ईमानदारी के साथ काम करूंगा."

विक्रम अहाके द्वारा पिछले कुछ दिनों में उठाए गए राजनीतिक कदमों से हर कोई कन्फ्यूजन में है कि विक्रम अहाके  किस पार्टी में हैं और रहेंगे? विक्रम अहाके ने साफ कर दिया है कि अब वे बीजेपी में ही रहेंगे. अमरवाड़ा में हो रहे उपचुनाव में भी विक्रम अहाके भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जाएंगे. 

कोई दवाब नहीं था- विक्रम अहाके

वहीं दवाब के सवाल पर विक्रम अहाके ने कहा कि "कोई दवाब नहीं था. ये तो पब्लिकली चर्चा होती है. जब मैंने भाजपा जॉइन की थी, तब चर्चा की, जब कांग्रेस के लिए वीडियो बनाया, तब उससे ज्यादा चर्चा की, ये तो लोगों का अभिमत होता है. लेकिन न तब कोई दवाब था न अब कोई दवाब है."  विक्रम अहाके ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुत अच्छी पार्टी है. वहीं उन्होंने सीएम मोहन को डाउन टू अर्थ बताया. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचने के बाद भी नहीं बदला मामा का अंदाज, केंद्रीय मंत्री शिवराज ट्रेन से भोपाल रवाना, जगह-जगह स्वागत के लिए उमड़ा हुजूम