कमलनाथ आज PM नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात? बीजेपी में शामिल होना लगभग तय

एमपी तक

18 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 18 2024 4:54 AM)

कमलनाथ इस वक्त दिल्ली स्थित अपने बंगले पर हैं और उनके बंगले की सुरक्षा को केंद्र सरकार ने बढ़ा दी है. जाहिर है कि कमलनाथ का अब बीजेपी में जाना लगभग तय हो गया है.

Madhya Pradesh vidhan sabha chunav result, kamalnath, Shivraj Singh Chauhan, BJP , Congress
Madhya Pradesh vidhan sabha chunav result, kamalnath, Shivraj Singh Chauhan, BJP , Congress
Google CTA

Kamal Nath: कमलनाथ इस वक्त दिल्ली स्थित अपने बंगले पर हैं और उनके बंगले की सुरक्षा को केंद्र सरकार ने बढ़ा दी है. जाहिर है कि कमलनाथ का अब बीजेपी में जाना लगभग तय हो गया है. शनिवार दिनभर चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद ये तय है कि कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ दोनों ही बीजेपी में किसी भी समय शामिल हो सकते हैं. लेकिन इससे पहले रविवार को कमलनाथ और नकुलनाथ की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात हो सकती है. सूत्र बता रहे हैं कि कमलनाथ और नकुलनाथ पहले गृहमंत्री अमित शाह से और फिर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं.

Read more!

उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम तक कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबर सामने आ सकती है. हालांकि अभी तक सिर्फ अटकलें हैं लेकिन कमलनाथ ने किसी भी खबर और किसी भी अटकलों को खारिज नहीं किया है. वहीं कमलनाथ और नकुलनाथ क्या सिर्फ अकेले ही बीजेपी में शामिल होंगे या उनके समर्थक विधायक भी भाजपा के पाले में आ जाएंगे, इसे लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है.

कमलनाथ से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि उनके संपर्क में कांग्रेस के कुल 15 विधायक हैं जो उनके साथ ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. कमलनाथ के सबसे करीबी और कट्‌टर समर्थक सज्जन सिंह वर्मा भी उनके साथ बीजेपी में जा सकते हैं. हालांकि सज्जन सिंह वर्मा ने अभी इसे लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है. उन्होंने यह भी कहा है कि कमलनाथ और नकुलनाथ का बीजेपी में जाना तय है. जहां पर ये दोनों रहेंगे, सज्जन सिंह वर्मा भी वहीं रहेगा. लेकिन साथ में यह भी कहते हैं कि अभी सब अटकलें हैं, सही खबर के लिए इंतजार कीजिए.

छिंदवाड़ा से लेकर भोपाल-दिल्ली तक हलचल तेज

कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के सामने आने के बाद से छिंदवाड़ा से लेकर भोपाल-दिल्ली तक काफी हलचल मची हुई है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीते दिन प्रेस कांफ्रेंस करके उम्मीद जताई है कि कमलनाथ कांग्रेस को नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि उनको कांग्रेस में स्व.इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा माना जाता है. छह दशक तक उन्होंने कांग्रेस को सींचा और बड़ा किया है और ऐसे में वे अपनी ही मातृसंस्था को छोड़कर नहीं जाएंगे. लेकिन हालात जिस तरह के अब बन चुके हैं, उसमें जीतू पटवारी की बातें कितना असर डालेंगी, ये देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल सभी कमलनाथ के अगले स्टेप का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- क्या इस वजह से कांग्रेस छोड़ रहे हैं कमलनाथ? सामने आ गई इतनी बड़ी वजह! आलाकमान ने भी दिखाए तेवर