भाजपा नेता के दफ्तर में युवती को लगी गोली, मौके से पिस्टल और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग लेकर हुआ फरार

धीरज शाह

17 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 17 2023 8:49 AM)

Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में बीजेपी नेता के दफ्तर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई. जिसकी चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके से बीजेपी नेता फरार हाे गया है. बीजेपी नेता अपने साथ सीसीटीवी की […]

BJP Leader, Jabalpur News, Jabalpur Crime, Jabalpur BJP
BJP Leader, Jabalpur News, Jabalpur Crime, Jabalpur BJP
Google CTA

Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में बीजेपी नेता के दफ्तर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई. जिसकी चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके से बीजेपी नेता फरार हाे गया है. बीजेपी नेता अपने साथ सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग और पिस्टल लेकर फरार हो गया है. पुलिस बीजेपी नेता की तलाश में लगी हुई है.

Read more!

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवंतरी नगर में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गई, जिसे दमोह नाका स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इस घटना का खुलासा देर शाम हुआ जब युवती के दोस्त मीडिया के सामने आए और उन्होंने घटना की जानकारी दी.

परिजनों के मुताबिक युवती का नाम देविका ठाकुर है जो संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में रहती है. उसकी दोस्ती प्रियांश विश्वकर्मा नामक युवक से है. प्रियांश बीजेपी का नेता बताया जाता है, जिसका कार्यालय धन्वंतरी नगर में है. युवती दोपहर में प्रियांश के कार्यालय में थी तभी उसे गोली लग गई. जिसके बाद प्रियांश ने ही फोन करके युवती के परिवार वालों को जानकारी दी कि देविका की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाने ले जा रहे हैं. इसके बाद युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ऐसे हुआ बीजेपी नेता फरार
प्रियांश विश्वकर्मा पिस्टल और ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस लेकर फरार हो गया. देर रात तक पुलिस प्रियांश विश्वकर्मा की तलाश करती रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रियांश विश्वकर्मा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संपर्क में था और कंस्ट्रक्शन बिजनेस के साथ समाज सेवा के कार्य करता था. बहरहाल पुलिस भी अभी तक यह कहने की स्थिति में नहीं है कि देविका को गोली किन परिस्थितियों में लगी. वही प्रियांश की तलाश की जा रही है जिसके पकड़े जाने के बाद ही यह खुलासा हो सकेगा कि देविका को गोली कैसे लगी. बहरहाल देविका की हालत गंभीर बनी हुई है दूसरी तरफ पुलिस प्रियांश की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें– नाबालिग को प्रताड़ित कर रहा था भाजपा नेता, परेशान होकर उठा लिया आत्मघाती कदम