‘तुम पाप करो हम पुण्य करेंगे’ कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- कांग्रेस किसानों को सजा देती है और हम…

विजय मीणा

• 01:14 PM • 18 Jun 2023

Ratlam News:  चुनावी साल में बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है. फिर चाहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हो या फिर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दाेनों ही नेता हर रोज नए-नए जिलों में अपने कार्यक्रम आयोजित कर चुनावी तैयारियों में लगे हुये हैं. आज कैलश विजयवर्गीय भाजपा हितग्राही सम्मेलन में शामिल होने रतलाम […]

Kailash Vijayvargiya told Congress a minority party, said – everyone should see Kerala story
Kailash Vijayvargiya told Congress a minority party, said – everyone should see Kerala story
Google CTA

Ratlam News:  चुनावी साल में बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है. फिर चाहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हो या फिर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दाेनों ही नेता हर रोज नए-नए जिलों में अपने कार्यक्रम आयोजित कर चुनावी तैयारियों में लगे हुये हैं. आज कैलश विजयवर्गीय भाजपा हितग्राही सम्मेलन में शामिल होने रतलाम पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया.

Read more!

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय ने कहा कि “कांग्रेस को तो आप लोगों ने पहले भी देखा है. ये केवल किसानों को सजा देती है. तो भाजपा उनकी दी हुई सजा को मुक्त करती है. वे पाप करते हैं और पुण्य करते है. दोनों में यही अंतर है.” 

किसान कर्ज माफी पर उठाए सवाल
कांग्रेस के नेता राहुल बाबा को तो आप सब जानते हैं, यहां से थोड़ा आगे किसान आंदोलन हुआ था वहां उन्होंने भाषण दिया था, कि हमारी सरकार आई तो किसानों का पूरा कर्जा माफ करेंगे. 7 दिन में सारे किसानों का कर्जा माफ कर देंगे. यहां कितने किसान है जरा हाथ खड़ा करें किसी का कर्जा माफ हुआ. एकाध का भी कर्जा माफ हुआ हो तो बताओ. ब्याज पर ब्याज, ब्याज पर ब्याज चढ़ गया है. जिसने 60 से 70 हजार कर्ज लिया था वह ब्याज चढ़कर दो लाख हो गया है. हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है जिन्होंने किसानों का कर्जा माफ किया है. तुम पाप करो हम पुण्य करेंगे.

ये भी पढ़ें:  मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने सतना सांसद को दी ये धमकी, बता दिया ‘राक्षस’, VIDEO वायरल

कांग्रेस किसानों सजा देती है बस
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि तुम अगर किसानों को सजा दोगे तो उस सजा से मुक्त करने का काम हम करेंगे मुख्यमंत्री जी ने किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा कर दी. पूरा ब्याज माफ कर दिया है. दो लाख तक का कर्जा माफ कर दिया गया है. कांग्रेस ने किसानों को जो सजा दी थी, उसे सजा से मुक्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है, इसलिए जो हम कहते हैं वह करते हैं जो कहा है वह किया है और करा है.

तब तक काम करेंगे जब तक विश्वगुरू न बन जाएं
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है काम करेगी और जब तक काम करेगी जब तक 2027 में भारत को विश्व गुरु नहीं बना देगी, तब तक भारतीय जनता पार्टी काम करती रहेगी, जब आजादी के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे तब भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश होगा यह हमारा संकल्प है. यह भाजपा का संकल्प है यह नरेंद्र मोदी जी का संकल्प शिवराज सिंह जी का संकल्प है.

ये भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के बिगड़े बोल, नरोत्तम मिश्रा को कहा मच्छर, सिंधिया को कही ये बड़ी बात