MP News: मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले का घेराव करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया. इस मामले में 6 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, सुहृद तिवारी समेत चार नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ADVERTISEMENT
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नगरीय आवास और शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे और मंत्री के बंगले का घेराव किया था. अब इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है.
बलवा का मामला दर्ज
नगरीय आवास और शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर बलवा और रास्ता रोकने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. हबीबगंज थाना पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के ऊपर एफआईआर दर्ज की है. युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी समेत 5 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर मामला दर्ज किया गया है.
अकूत संपत्ती जमा करने के आरोप
यूथ कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले का घेराव कर रहे थे. कांग्रेसजनों ने भूपेंद्र सिंह की संपत्ति पर सवाल खड़े करते हुए ईडी और सीबीआई जांच की मांग की है. साथ ही उनके इस्तीफे की भी मांग की है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग में पेश संपत्ति के ब्यौरा को आधार बनाते हुए भूपेंद्र सिंह पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है.
भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप
कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने वर्ष 2013 एवं 2020 में प्रकाशित ए.डी.आर. रिपोर्ट को आधार बनाते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में पिछले 19 वर्षो के शासन में अपने मंत्रियों के माध्यम से प्रदेश की जनता के साथ छल कर भारी भ्रष्टाचार किया गया है मंत्रियों ने इस माध्यम से अनुपातहीन संपत्तियां अर्जित की हैं. ये अकूत संपत्ति आई कहां से इसके बारे में बताएं.
ये भी पढ़ें: अब से कुछ देर में मध्य प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंचेंगे 1-1 हजार रुपए
ADVERTISEMENT