Shivpuri News: शिवपुरी जिले के बरखाड़ी गांव में कुछ युवको का मुंह काला किया गया और पूरे गांव में चप्पलों की माला पहना कर घुमाया गया. गांव वालों ने जिन युवकों को पकड़ा उन पर पहले चोरी का शक था. लेकिन बाद में पता चला कि ये गांव की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं. जिसके बाद गांव वालों की भीड़ एकत्रित हो गई और उन युवकों का चप्पलों की माला पहना जुलूस निकाल दिया. पूरी घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों युवकों पर और जुलूस निकालने के आरोप में ग्रामीणों पर भी मामला दर्ज किया है.
ADVERTISEMENT
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले के बरखाड़ी गांव में शुक्रवार की दोपहर वरखाड़ी गांव में कुछ लोगों ने के दो युवकों को लड़कियों की छेड़खानी करने के आरोप में पकड़ लिया था. ग्रामीणों ने मिलकर युवाओं के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी थी. इसके बाद दोनों युवकों के गले में चप्पलों की माला डाल दी थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
युवक गांव जाकर करते थे लड़कियों से छेड़छाड़
गांव वालों की माने तो ये युवक इस गांव में पहली बार नहीं आए थे, इसके पहले भी वे कई बार आ चुके हैं और गांव की लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. इसके अलावा वे लड़कियों के वीडियो भी बनाते हैं आज भी उन्होंने वीडियो बनाया था. हमने जैसे ही ये पूरी घटना सीसीटीवी में देखी तो गांव वालों ने दोनों युवकों को दबौच लिया.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
गांव वालों ने दोनों युवकों की हरकत को देखकर पहले तो उनके साथ मारपीट की और बाद में उनके मुंह पर कालिख पोतने के साथ्ज्ञ ही चप्पलों की माला पहनाकर जुलूस भी निकाल दिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों के साथ ही जुलूस निकालने वाले 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जिनमें से 6 आरेापियों को हिरासत में ले लिया गया है.
ये भी पढ़ें: देवर ने की थी भाभी और मासूम भतीजे की हत्या, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
ADVERTISEMENT


