Akshay Kanti Bam News: 'अक्षय बम निकले फुस्सी बम', भाजपा ज्वॉइन करने पर फूट पड़ा कांग्रेस नेताओं का गुस्सा

29 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 29 2024 3:33 PM)

Akshay Kanti Bam: अक्षय बम ने ऐन वक्त पर कांग्रेस के साथ बड़ा खेल कर दिया है. अक्षय के इस कदम से जहां भाजपा में खुशी की लहर है, वहीं कांग्रेस नेताओं में भारी गुस्सा है. कांग्रेस नेता उन्हें फुस्सी बम, गद्दार और विश्वासघाती कह रहे हैं.

Google CTA

Akshay Kanti Bam: अक्षय बम ने ऐन वक्त पर कांग्रेस के साथ बड़ा खेल कर दिया है. इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षम बम के नामांकन वापस लेने, और भाजपा में शामिल होने से हर कोई हैरान है. अक्षय के इस कदम से जहां भाजपा में खुशी की लहर है, वहीं कांग्रेस नेताओं में भारी गुस्सा है.  कांग्रेस नेता उन्हें फुस्सी बम, गद्दार और विश्वासघाती कह रहे हैं.

Read more!

अक्षय बम के इस कदम को लेकर केके मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला. मिश्रा ने पोस्ट करते हुए लिखा, "अक्षय बम, तुम तो “फुस्सी बम” निकले, तुमसे अच्छी तो वैश्यायें हैं, जो अपने प्रोफेशन के प्रति ईमानदार होती हैं, कितने में बिके हो ?? वक्त हमेशा बदलता है, जिस कारण बिके हो,वही कारण हमेशा क़ायम रहेगा और वही तुम्हें भविष्य में शिकंजे में भी लेगा."

ये भी पढ़ें:  MP में भी 'सूरत कांड', इंदौर के कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम ने दिया कांग्रेस को झटका, क्या BJP प्रत्याशी का हो जाएगा निर्विरोध चुनाव?

विश्वासघात मंहगा पड़ेगा

केके मिश्रा ने आगे पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे मालूम था तुम्हारी क़ीमत लग चुकी है, इससे मैं 15 दिन पहले पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को बता चुका था, आख़िरकार वह सच साबित हुआ….इसी ख़ातिर मैंने तुम्हारे पक्ष में आज तक कुछ नहीं बोला, क्योंकि मुझे मालूम था कि मेरी भावनायें किसी “गद्दार” को समर्पित हो सकती हैं, मेरा पूर्वानुमान सच साबित हुआ, तुम वही हो जिसने विधानसभा के संपन्न चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी  श्री राजा मंगवानी जी से बहुत पैसा भी लिया और उनकी पीठ में छुरा भी भोंका था !"

कांग्रेस नेता ने अक्षय बम पर कटाक्ष करते हुए लिखा, "अब अपनी वल्दीयत भी बदल लेना….धंधेबाजों और दौलत से मोहब्बत करने वालों की कोई विचारधारा होती ही नहीं है, दूसरे धंधेबाज़ों की तरह तुमने भी यह साबित कर दिया." देखें वीडियो....

ये भी पढ़ें: Akshay Kanti Bam: कौन हैं अक्षय कांति बम? जिन्होंने इंदौर में पलट दिया कांग्रेस का पासा, वापस लिया नामांकन