BJP में आने के बाद 17 साल पुराने मामले में फंस गए अक्षय कांति बम, कांग्रेस नेता बोले- भाजपा ने झूठे सपने दिखाए

एमपी तक

11 May 2024 (अपडेटेड: May 11 2024 10:53 AM)

Akshay Kanti bam: अक्षय बम के ऊपर कानून का बम फूटा है. कोर्ट ने अक्षय कांति बम और उनके पिता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. अब कांग्रेस ने अक्षय बम के ऊपर चुटकी लेना शुरू कर दिया है. 

Google CTA

MP Loksabha Election 2024: इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha Sea) पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन वापस लेने और फिर बीजेपी में शामिल होने वाले अक्षय कांति बम एक बार सुर्खियों में है. अक्षय बम के ऊपर कानून का बम फूटा है. कोर्ट ने अक्षय कांति बम और उनके पिता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. अब कांग्रेस ने अक्षय बम के ऊपर चुटकी लेना शुरू कर दिया है. 

Read more!

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने अक्षय बम को लेकर तंज कसते हुए कहा, "यही हाल होगा. भाजपा ने अक्षय बम को झूठे सपने दिखाए कि हम जज को खरीद लेंगे, तुम्हें सजा नहीं होने देंगे, लेकिन न्याय जिंदा है. न्यायपालिका ने बता दिया कि न्यायपालिका में नहीं चलेगी. जो अपराध करेगा उसे सजा भी मिलेगी और जेल भी जाना पड़ेगा."

17 साल पुराने मामले में वारंट

17 साल पुराने जमीन विवाद मामले में कोर्ट ने अक्षय बम और उनके पिता कांतिलाल बम को गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं. इस मामले में अक्षय कांति बम और उनके पिता कांति बम को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन दोनों ही पेश नहीं हो सके, जिसकी वजह से कोर्ट ने 8 जुलाई तक दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं. देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट...

ये भी पढ़ें: इंदौर में अक्षय कांति बम और उनके पिता के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, बीजेपी में आने के बाद भी कानून से नहीं बच सके