सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेताओं ने मंदिर की चौखट पर सो रहे निर्दोष को बेहरमी से पीटा, वायरल हुआ वीडियो

धीरज शाह

04 May 2024 (अपडेटेड: May 4 2024 6:16 PM)

सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेताओं ने मंदिर की चौखट पर सो रहे एक निर्दाेष को जमकर पीटा. यह मामला जबलपुर का है और अब इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया.

Google CTA

Jabalpur crime news: सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेताओं ने मंदिर की चौखट पर सो रहे एक निर्दाेष को जमकर पीटा. यह मामला जबलपुर का है और अब इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया. वायरल वीडियो को देखकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या किसी गरीब का मंदिर की चौखट पर थकान मिटाने के लिए बैठना अपराध होता है.

Read more!

लेकिन भारतीय जनता पार्टी के जबलपुर के सालीवाडा मंडल अध्यक्ष अजय दुबे ने एक गरीब को इसकी सजा दी. सजा देते हुए उसे लातों से मारा और उसके दोस्तों ने उसका वीडियो बना लिया. जबलपुर में हुई इस घटना के चार दिनों बाद जब वीडियो वायरल हो गया, तब पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे में था और मंदिर के बाहर फुटपाथ पर सो गया था. उसे अंदाजा नहीं था कि पीछे मंदिर है लेकिन थोड़ी ही देर में भारतीय जनता पार्टी के नेता अजय दुबे यहां पहुंचे और उन्होंने अपने दो और दोस्तों के साथ इस गरीब को बेहरमी से मारना शुरू कर दिया.

 नेताजी की इस मारपीट का उनके कुछ चेले वीडियो भी बना रहे थे. इस घटना के बाद दूसरे दिन पीड़ित ने थाने में शिकायत भी की लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय दुबे को गिरफ्तार नहीं किया है, क्योंकि अजय दुबे सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं का खास बताए जाते हैं. अब देखना यह है कि जबलपुर की पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई करती है या फिर सत्ताधारी पार्टी के दबाव में रहती है.

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी करने वाले वरिष्ठ पत्रकार ने बताया, 'इस बार का रिजल्ट चौंकाएगा'