MP: मटकी फोड़ने में चलीं इतनी ताबड़तोड़ गोलियां कि थर्राया चंबल, जमकर वायरल हो रहा ये VIDEO

खेमराज दुबे

27 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 27 2024 9:23 AM)

Firing In Chambal: मध्य प्रदेश के चंबल में एक बार फिर तड़ातड़ गोलियां चलाई गईं. मटकी फोड़ने के लिए लोगों ने बंदूकों से गोलियों की बरसात की. हैरान कर देने वाली बात यह रही कि सैकड़ों लोगों की भीड़ की मौजूदगी में यह फायरिंग की गई.

Google CTA

Firing In Chambal: मध्य प्रदेश के चंबल में एक बार फिर तड़ातड़ गोलियां चलाई गईं. मटकी फोड़ने के लिए लोगों ने बंदूकों से गोलियों की बरसात की. हैरान कर देने वाली बात यह रही कि सैकड़ों लोगों की भीड़ की मौजूदगी में यह फायरिंग की गई. इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. अब ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Read more!

बंदूक से मटकी फोड़ प्रतियोगिता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र के इकलौद गांव का है. यह हर साल रक्षा बंधन के त्योहार के दिन आयोजित होने वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता का है. प्रतियोगिता में नौजवान, बुजुर्ग के साथ ही कई नाबालिगों ने भाग लिया था. वायरल वीडियो में लोगों के द्वारा नदी में रखी हुई मटकियों को बंदूकों से निशाना बनाया जा रहा है, कई बंदूकधारी लोग इस स्पर्धा में भाग लेने पहुंचे, जो वीडियो में दिखाई दे रहे हैं.

नदी किनारे जमकर हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, इकलोद गांव में पिछले 19 अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार के दिन क्वारी नदी के किनारे मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी. यहां मटकी को लाठी डंडे या नारियल की बजाए बंदूक की गोली से फोड़ने का रिवाज है. हर साल की तरह इस बार नदी में 5 मटकियां लगाई गईं, जिन पर पंचायत की तरफ से इनाम भी रखा गया. इसके बाद वहां मटकी फोड़ने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विजयपुर अनुभाग के एसडीओपी पीएन गोयल का कहना है कि वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं आया है और न ही कोई प्रतियोगिता का पता है. मुझे इस बारे में आपके द्वारा ही बताया गया है. अगर ऐसा कोई वीडियो वायरल हुआ है, तो मैं इसे दिखाता हूं, जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी.

गौरतलब है कि हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. इसके बावजूद भी विजयपुर के इकलोद गांव में पुरानी परंपरा निभाने गोलियां चलाई गई. अब जिम्मेदार अधिकारी मामले से बेखबर होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Gwalior News: 12वीं के छात्र ने महिला प्रिंसिपल का गला पकड़ कर रसीद दिया थप्पड़, फिर मचा जमकर बवाल