जबलपुर में CM शिवराज का बड़ा एलान, बोले, 1 हजार नहीं, 3 हजार रुपए तक दूंगा

एमपी तक

10 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 10 2023 4:28 PM)

Jabalpur में CM Shivraj का बड़ा एलान, बोले, एक हजार पर नहीं रुकूंगा, 3 हजार रुपए तक दूंगा ! MP Tak

Google CTA

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आखिरकार अपना मास्टर स्ट्रोक चल ही दिया. जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड पर आयोजित लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में सीएम ने बड़ी घाेषणा भी कर डाली. सीएम ने पहले तो एक बटन दबाकर 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में 1-1 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की. लेकिन उससे पहले उन्होंने प्रदेश की सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए वादा किया कि यह एक हजार रुपए की राशि तो बस शुरूआत है. इसे बढ़ाकर मध्यप्रदेश सरकार 3 हजार रुपए तक कर देगी. यानी सीएम शिवराज का वादा है कि वह लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 3 हजार रुपए महीना तक देंगे.

Read more!

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा करके सभी को चौका दिया. सबसे अधिक अपने विरोधी कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को, जिन्होंने नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं से 1500 रुपए महीना देने का वादा पहले से कर रखा है. इसके उलट सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 3 हजार रुपए तक देने का वादा जबलपुर की जनसभा में कर दिया. सीएम ने एक क्लिक से 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1209.64 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की. पूरी खबर के लिए देखें ये वीडियों.