Heavy Rain in Sheopur: भारी बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी, बाढ़ में डूबे मंदिर-अस्पताल, ऐसे करना पड़ा रेस्क्यू

खेमराज दुबे

07 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 7 2024 10:49 AM)

Heavy Rain in Sheopur: मध्य प्रदेश में मानसून के चलते भारी बारिश देखने को मिल रही है. श्योपुर जिले में भीषण बारिश ने तांडव मचा दिया है. नदी-नाले उफान पर हैं.

Google CTA

Heavy Rain in Sheopur: मध्य प्रदेश में मानसून के चलते भारी बारिश देखने को मिल रही है. श्योपुर जिले में भीषण बारिश ने तांडव मचा दिया है. नदी-नाले उफान पर हैं. शहर की सीप और कदवाल नदी में आए उफान के चलते निचली बस्तियों में पानी भर गया. लगातार बारिश के चलते बाजार, सड़कें समेत कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए.

Read more!

शहर की सीप और कदवाल नदी में आए उफान के चलते श्योपुर में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए. जलभराव के चलते कुछ परिवारों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया गया. सबसे ज्यादा हालात बड़ौदा कस्बे के बिगड़े, जहां नाले में आए तेज उफान के चलते पूरा कस्बा जल मग्न होगया, क्या सड़के, बाजार,घर डूबे डूबे नजर आए.

अस्पताल जलमग्न हुआ तो रेस्क्यू के लिए पहुंची SDRF

मानपुर कस्बे में भी बारिश ने हाहाकार मचा दिया. यहां सड़कों पर जल भराव हो गया. साथ ही कस्बे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बाढ़ के पानी से घिर गया. अस्पताल में कुछ मरीजों के साथ ही डिलेवरी के लिए आई महिलाएं भी भर्ती थी, तभी ऐहतिहातन प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम भेज कर वहां रेस्क्यू कर तीन गर्भवती महिलाओं सहित कुछ मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. 

बाढ़ में डूबा गुप्तेश्वर महादेव मंदिर

भारी बारिश की वजह से सीप नदी उफान पर है. जिससे प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पूरी तरह डूब गया. मंदिर में एक संत शुक्रवार रात से फंस गए. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने अल सुबह एक घण्टे का रेस्क्यू कर संत को वोट के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला.

पुल डूबा, राजस्थान से संपर्क टूटा

बारिश के पानी से राजस्थान और एमपी की सीमा रेखा के बीच बहने वाली पार्वती नदी का जल स्तर तेजी बढ़ा और श्योपुर को राजस्थान से जोड़ने वाले खातोली पुल को डुबो दिया. श्योपुर का कोटा से सड़क संपर्क कट गया है. इस पुल पर बाढ़ का पानी पुल से 3 फ़ीट ऊपर बह रहा है, यही वजह है कि आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

फिलहाल श्योपुर में बारिश बंद है. शनिवार सुबह 7 बजे से अब बारिश नहीं हुई है. हालात पूरी तरह सामान्य हैं. 

ये भी पढ़ें: MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट