मध्यप्रदेश में कितनी सीटें जीत रही है कांग्रेस? प्रियंका गांधी ने इस इंटरव्यू में सब कुछ बता दिया

एमपी तक

19 May 2024 (अपडेटेड: May 19 2024 7:32 PM)

Priyanka Gandhi Interview: मध्यप्रदेश में कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही है, इसे लेकर प्रियंका गांधी ने बड़ा दावा कर दिया है. इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने इस लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट कर दी है.

Google CTA

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का कहना है कि उन्होंने कभी भी नकारात्मक राजनीति नहीं की. वे देश हित की राजनीति करती हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी पीएम नरेंद्र मोदी की कमजोर आर्थिक बैकग्राउंड को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की. लेकिन वे झूठे आरोप कांग्रेस पार्टी पर इसे लेकर लगाते हैं, जबकि हमने कभी भी ऐसा नहीं बोला है. इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई को दिए एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को जितना गर्व इस बात पर है कि वे एक चाय बनाने वाले के बेटे हैं और आज देश के प्रधानमंत्री हैं तो इस बात पर हमें भी उन पर गर्व है कि वे इतनी मेहनत करके यहां तक पहुंचे हैं.

Read more!

लेकिन वे इसका राजनीतिक माइलेज लेने की कोशिश करते हैं, वह गलत है. प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने और बीजेपी के नेताओं ने उनके शहीद पिता और दादी को लेकर काफी कुछ बोला है, जो गलत है. प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की. मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है और पूरे देश में कांग्रेस पार्टी कैसा प्रदर्शन कर सकती है, इन तमाम सवालों के जवाब प्रियंका गांधी ने खुलकर दिए. पूरे इंटरव्यू को विस्तार से देखिए, इस वीडियो में.

ये भी पढ़ें- बीजेपी आलाकमान मध्यप्रदेश से मंगा रहा कौन सी गोपनीय रिपोर्ट, रिजल्ट आने से पहले ही पार्टी में बढ़ी हलचल