झोपड़ी वाले विधायक कमलेश डोडियार ने 24 घंटे में मारी पलटी, पार्टी छोड़ने को लेकर किया बड़ा खुलासा

एमपी तक

10 May 2024 (अपडेटेड: May 10 2024 1:59 PM)

Sailana MLA Kamleshwar Dodiyar: मध्य प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल पैदा हो गई, जब सैलाना के चर्चित विधायक कमलेश डोडियार के बाप पार्टी से अलग  होने की खबर सामने आयी. जब MPTak ने कमलेश डोडियार से बीजेपी या कांग्रेस में शामिल होने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "ये सारी चीजें हमारी रणनीति थी, उसकी वजह से काफी प्रोग्रेस भी हुआ.

Google CTA

Sailana MLA Kamleshwar Dodiyar: मध्य प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल पैदा हो गई, जब सैलाना के चर्चित विधायक कमलेश डोडियार के बाप पार्टी से अलग  होने की खबर सामने आयी. दरअसल, भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश डोडियार से पार्टी आलाकमान नाराज चल रहा है, उन्हें नोटिस जारी किया गया था. इस बीच डोडियार के भाजपा में शामिल होने की अटकलें थीं, अब इसे लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया है. 

Read more!

कमलेश डोडियार ने गुरुवार को फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जिसके बाद सियासत गरमा गई थी. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "मैं आपके लिए नई राजनैतिक पार्टी के रजिस्ट्रेशन कार्य में लगा हूं ताकि हमारे एमपी वालों को इधर उधर टिकिट के लिए भीख नही मांगनी पड़े." 

ये हमारी रणनीति थी- कमलेश डोडियार

जब MPTak ने कमलेश डोडियार से बीजेपी या कांग्रेस में शामिल होने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "ये सारी चीजें हमारी रणनीति थी, उसकी वजह से काफी प्रोग्रेस भी हुआ. ये स्टंट टाइप का था, उससे हमारा कोई नुकसान नहीं हुआ है. मैं परखना चाह रहा था कि कितने लोग मेरे साथ दिन रात जागेंगे मेरे साथ और कितने लोग दौड़-भाग करेंगे." 

पार्टी ने इसलिए भेजा नोटिस....

झोपड़ी वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार से जब लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये रणनीति थी, मैं अपना काम अपने तरीके से कर रहा था.कमरे के अंदर बैठकर तैयारी कर रहा था. भारत आदिवासी पार्टी के आलाकमान से नोटिस मिलने को लेकर कमलेश डोडियार ने कहा कि नोटिस तो मिसगाइड की वजह से नोटिस आया है.जूनियर पदाधिकारियों की वजह से कुछ गलत जानकारी चली गई थी. देखें पूरा इंटरव्यू...

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के इस विधायक के कांग्रेस में शामिल होने की लग रही अटकलें, बाप पार्टी से रिश्तों में क्यों आ रही खटास?