Jabalpur News: एकतरफा प्यार में पागल गुफरान ने सरे बाजार लड़की के साथ की ऐसी वारदात, देखकर सन्न रह गए लोग

धीरज शाह

02 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 2 2024 8:37 PM)

Jabalpur Crime News: नाबालिग युवती को चाकू मारने की सनसनीखेज घटना जबलपुर के ओमती थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई है, जिसमें एक युवक ने एकतरफा प्यार में नाबालिक किशोरी के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Google CTA

Jabalpur Crime News: जबलपुर में सरे बाजार हुई एक घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया. दरअसल, एकतरफा प्यार में सनकी हुए प्रेमी ने सरे बाजार 17 वर्षीय लड़की को चाकओं से गोद डाला. जिसने भी इस घटना को देखा वह सहम गया, डर गया और रह गया सन्न. आरोपी भीड़ भरे बाजार में युवती को चाकू मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गया. मामला जबलपुर के ओमती थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात का है, जिसमें एक युवक ने एकतरफा प्यार में नाबालिक किशोरी के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. देखें इस पूरी वारदात की ये वीडियो रिपोर्ट... 

Read more!

पुलिस के मुताबिक, नाबालिक किशोरी अपने दोस्त के साथ कार से नया मोहल्ला स्थित घर जा रही थी, घंटाघर के पास पहुंचते ही उसके दोस्त ने जैसे ही कार रोकी तभी एक युवक कार के पास पहुंचा और कार का गेट खोलकर नाबालिक किशोरी के गले पर चाकू से वार कर दिया. चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. किशोरी के गले से खून की धार बहते देख उसका दोस्त उसे तत्काल मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 

वारदात का सीसीटीवी आया सामने

बताया जा रहा है कि हमला करने वाला युवक नाबालिक किशोरी का प्रेमी है जिसका नाम गुलफाम है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए गुलफाम की तलाश शुरू कर दी है. इस वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आरोपी गुलफाम नाबालिक किशोरी पर हमला करते हुए दिख रहा है. बहरहाल नाबालिक किशोरी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: इंदौर के आश्रम में तबीयत बिगड़ने से 5 बच्चों की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती, ठहाके लगाने वाले SDM को हटाया