VIDEO: बुरे फंस गए झोपड़ी वाले विधायक! एक करोड़ की रंगदारी में FIR होने के बाद हुई शिकायत

एमपी तक

07 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 7 2024 9:19 PM)

मध्य प्रदेश में झोपड़ी वाले विधायक के नाम से चर्चित कमलेश्वर डोडियार बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं. उन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगने के बाद फिर से पैसे मांगने का आरोप लगा है. पुलिस में शिकायत भी की गई है.

Google CTA

MLA Kamleshwar Dodiyar Video: मध्य प्रदेश में झोपड़ी वाले विधायक के नाम से चर्चित कमलेश्वर डोडियार बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं. उन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगने के बाद फिर से पैसे मांगने का आरोप लगा है. पुलिस में शिकायत भी की गई है. बता दें कि सैलाना सीट पर बाप पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार लगातार कानूनी शिकंजे में फंसते दिख रहे है. उन पर दंबगई दिखाने, पैसा मांगने और रंगदारी के गंभीर आरोप लगे हैं.

Read more!

विधायक डोडियार पर कुछ दिन पहले ही उन पर मेडिकल स्टोर संचालक से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने पर पुलिस ने केस दर्ज किया था. अभी इस केस से राहत मिली है कि दूसरा मामला आ गया है. अब विधायक डोडियार के खिलाफ उन्हीं की विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों ने लाखों रुपये मांगने की शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक सरवन के कपास और सोना-चांदी के व्यापारियों ने एसपी को इसको लेकर शिकायत की है. खबर विस्तार से समझने के लिए देखें VIDEO...