Lok Sabha Elections 2024: इंडिया टुडे के कसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने एमपी तक के सहयोगी चैनल न्यूज तक के कार्यक्रम मंच में बताया कि एक बार कैसे एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने उनके साथ शर्त लगाई थी और वे उस शर्त को हार गए थे. दरअसल एक बार गुजरात चुनाव के मतदान के बाद कमलनाथ ने राजदीप सरदेसाई को फोन कर पूछा था कि आपके एग्जिट पोल में गुजरात में बीजेपी को कितनी सीटें मिल रही हैं.
ADVERTISEMENT
राजदीप सरदेसाई ने कमलनाथ को बताया था कि उनके एग्जिट पोल में गुजरात में बीजेपी को दो तिहाई सीटें मिल रही हैं. लेकिन कमलनाथ को यकीन नहीं हुआ और उन्होंने राजदीप सरदेसाई से शर्त लगा ली कि ऐसा नहीं होगा. अगर बीजेपी को गुजरात में दो तिहाई सीटें मिल जाती हैं तो फिर वे राजदीप को डिनर कराएंगे. आखिर में चुनाव परिणाम सामने आया और गुजरात में बीजेपी को दो तिहाई सीटें ही मिली और इस तरह कमलनाथ इस शर्त को हार गए थे. खबर को विस्तार से जानने के लिए देखें ये वीडियो.
ADVERTISEMENT
