Satna Lok Sabha Seat: वोटिंग के बीच क्यों डरे हुए हैं गणेश सिंह? क्या त्रिकोणीय मुकाबले में फंस गई है बीजेपी?

एमपी तक

26 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 26 2024 12:48 PM)

MP Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting: भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे, इस दौरान उन्होंने MPTak से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई एंटी इनकम्बेंसी नहीं है. वहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव में मिली हार के सवाल पर भी जवाब दिया. 

Google CTA

MP Lok Sabha Elections 2024 Phase 2: सतना लोकसभा सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है. भाजपा ने जहां मौजूदा सांसद गणेश सिंह को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं कुछ समय पहले भाजपा से बगावत करने वाले पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी बसपा से चुनावी मैदान में हैं .भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे, इस दौरान उन्होंने MPTak से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई एंटी इनकम्बेंसी नहीं है. वहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव में मिली हार के सवाल पर भी जवाब दिया. 

Read more!

विधानसभा चुनाव में भी गणेश सिंह और सिद्धार्थ कुशवाहा के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें भाजपा के गणेश सिंह को हार का सामना करना पड़ा था. जब इसे लेकर गणेश सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे अचानक मैदान में उतरना पड़ा था. वहीं एंटी इनकंबेंसी के सवाल पर गणेश सिंह ने कहा, “कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है, कुछ अलग लोग हैं जो इस तरह का नेरेटिव फैलाते हैं.” सेवा के मेरे 20 साल पूरे हुए और मैंने उसी हिसाब से काम किया. कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला, जिसने ये कहा हो कि मैं उनसे मिला नहीं हूं.” सुनिए पूरी बातचीत इस वीडियो में….

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election Phase 2 Voting LIVE: खजुराहो में वोटिंग से पहले बीजेपी ने कर दिया खेला, MP में 28.15 फीसदी मतदान

त्रिकोणीय मुकाबले में कौन मारेगा बाजी? 

गणेश सिंह 20 सालों से सांसद हैं, बीजेपी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने सतना विधानसभा के मौजूदा विधायक पर भरोसा जताया है. वहीं बीएसपी ने सोशल इंजीनियरिंग का कार्ड खेला है और ब्राह्मण चेहरे नारायण त्रिपाठी पर दांव लगाया है. तीनों ही नेताओं की आम जनता के बीच मजबूत पैठ है. अब देखना होगा कि सतना के त्रिकोणीय मुकाबले में कौन बाजी मारता है.

ये भी पढ़ें: Rewa Lok Sabha Seat: जनार्दन मिश्रा की टक्कर नीलम मिश्रा से, BJP की पूर्व MLA बिगाडेंगी भाजपा प्रत्याशी का खेल?