MP: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ले ली कलेक्टर की क्लास, ये रूप जनता ने भी देखा पहली बार

न्यूज तक

06 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 6 2024 10:44 AM)

Jyotiraditya Scindia : केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र गुना में पहुंचे थे. यहां उनसे मिलने बड़ी संख्या में स्थानीय जनता पहुंची थी लेकिन उनके बैठने के लिए टैंट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी. अव्यवस्था देख सिंधिया नाराज हो गए और उन्होंने फौरन स्थानीय कलेक्टर सतेंद्र सिंह को बुला लिया.

Google CTA

Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र गुना में पहुंचे थे. यहां उनसे मिलने बड़ी संख्या में स्थानीय जनता पहुंची थी लेकिन उनके बैठने के लिए टैंट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी. अव्यवस्था देख सिंधिया नाराज हो गए और उन्होंने फौरन स्थानीय कलेक्टर सतेंद्र सिंह को बुला लिया.

Read more!

सिंधिया ने कलेक्टर सतेंद्र सिंह से कहा कि आगे से जनता के बैठने और ठहरने के लिए पर्याप्त इंतजाम वे करेंगे. यदि इसमें कोई लापरवाही हुई तो फिर जिम्मेदारी कलेक्टर की होगी. सिंधिया मंत्री बनने के बाद से अपने लोकसभा क्षेत्र को लेकर लगातार सक्रिय बने हुए हैं. यहां मिलने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई है और सिंधिया बकायदा सभी से मिलकर उनकी परेशानियों को सुन रहे हैं और समाधान के लिए भी तत्काल ही प्रयास कर रहे हैं.

लेकिन जब उनसे मिलने पहुंचे लोगों को परेशान होते देखा तो उन्होंने कलेक्टर की फटकार भी सभी के सामने तुरंत लगा दी. जिसके बाद सिंधिया का ये रूप देखकर लोगों ने इसे खूब सराहा. खबर को विस्तार से जानने के लिए देखें ये वीडियो.

ये भी पढ़ें- MP: मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव ने हितग्राहियों को खुश कर दिया, दे दी ऐसी बड़ी सौगात