MP Weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर! नर्मदापुरम-सीहोर समेत इन जिलों में रेड अलर्ट

न्यूज तक

22 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 22 2024 12:07 PM)

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. शनिवार और रविवार को कई जिलों में भीषण बारिश हुई, जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए.

Google CTA

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. शनिवार और रविवार को कई जिलों में भीषण बारिश हुई, जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए. नर्मदापुरम जिले में बारिश  के चलते पचमढ़ी में लैंडस्लाइड हो गया. कई जगहों पर लोग बाढ़ में फंस गए, जिनका रेस्क्यू करना पड़ा. मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश के आसार जताए हैं और रेड अलर्ट जारी किया है.

Read more!

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, सिवनी, अलीराजपुर बड़वानी, खरगोन और सीहोर जिलों में अत्याधिक भारी वर्षा के आसार हैं. इन जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रायसेन, नर्मदापुरम, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में अति भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, देवास, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, बुरहानपुर, खंडवा, विदिशा, राजगढ़, बैतूल, हरदा, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, दमोह और सागर जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. 

नर्मदापुरम में भारी बारिश

शनिवार-रविवार को नर्मदापुरम में जबरदस्त बारिश देखने को मिली. भारी बारिश के चलते यहां नर्मदा नदी उफान पर है. सड़कें पानी से लबालब हो गईं और तालाब में तब्दील हो गईं. कई फीट तक पानी सड़कों पर भरा हुआ था, जिसमें लोग और वाहन भी डूबते नजर आए. 

ये भी पढ़ें: MP Weather: नर्मदापुरम में मौसम का तांडव! पचमढ़ी में हुआ लैंडस्लाइड, भयंकर बारिश के बाद ऐसे हुए हालात