MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, प्रशासन जारी कर रहा अलर्ट

एमपी तक

06 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 6 2024 11:10 AM)

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भारी बारिश हो रही है. इसकी वजह से कई जिलों में नदी और नाले उफान पर बह रहे हैं. कहीं पर बांध ओवर फ्लो हो रहा है तो कहीं पर नदी तटबंध तोड़कर शहर में प्रवेश कर रही है. इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. नदी-नालों के किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है. बचाव दल तैनात किए जा रहे हैं.

Google CTA

Read more!

श्योपुर जैसे जिलों में तो बांध ओवर फ्लो होकर सड़कों पर नदी बह रही है. लोगों को बचाने बचाव दल काम कर रहे हैं. ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कई शहरों में सड़कों पर जगह-जगह पानी भर रहा है, जिससे लोगों को कई तरह की मुसीबत का सामना भी करना पड़ रहा है.

फिलहाल हर जिले में आपदा से बचाव के लिए बनाई गई कमेटियों ने काम करना शुरू कर दिया है. मौसम वैज्ञानिक अगले कुछ दिनों तक भी मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहे हैं. खबर को विस्तार से जानने के लिए देखें ये वीडियो.

ये भी पढ़ें- MP Weather: श्योपुर में बाढ़ जैसे हालात, इतनी बरसात हो गई कि अब सड़कों पर बहने लगी नदी