सीएम मोहन यादव के बुलडोजर एक्शन पर प्रियंका गांधी ने खड़े किए सवाल, याद दिलाया संविधान

एमपी तक

24 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 24 2024 5:51 PM)

Chhatarpur bulldozer action: मध्यप्रदेश के छतरपुर में बीते रोज पुलिस थाने पर भीड़ ने हमला कर दिया था. जमकर पथराव किया गया था. सीएम मोहन यादव के निर्देश पर साजिश रचने वाले मास्टर माइंड शहजाद की कोठी पर बुलडोजर चला दिया गया. अब इस मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके विरोध जताया है.

Google CTA

Read more!

प्रियंका गांधी ने बुलडोजर कार्रवाई को संविधा के विरुद्ध बताया है. प्रियंका गांधी का कहना है कि यदि किसी पर आरोप है तो उन आरोपों को कोर्ट में सिद्ध किया जाता है. आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाती है. यही संविधान की मूल अवधारणा है.

लेकिन जिस तरह से इन दिनों बुलडोजर एक्शन लिए जा रहे हैं, वह सिर्फ बदले की भावना को प्रस्तुत कर रहा है. किसी पर आरोप लगते ही उसका घर बुलडोजर से ढहा देना न्याय संगत नहीं है. यह तो बर्बरता की पराकाष्ठा है. संविधान और कानून का पालन करना संविधान की मूल अवधारणा है. यदि सरकारें ही इसका पालन नहीं करेंगी तो किससे कानून के पालन की उम्मीद की जाएगी. खबर को विस्तार से जानने के लिए देखें ये वीडियो.

ये भी पढ़ें- Ujjain News: शिप्रा नदी उफान पर, नदी का जलस्तर बढ़ने से घाटों पर बने मंदिर हुए जलमग्न, प्रशासन अलर्ट