राजमाता स्व. माधवी राजे को अंतिम विदाई देते वक्त फफक-फफक कर रो पड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया, नम हो गईं हर किसी की आंखें

हेमंत शर्मा

16 May 2024 (अपडेटेड: May 16 2024 3:02 PM)

Rajmata last journey: ग्वालियर राजघराने की राजमाता स्व. माधवी राजे सिंधिया को अंतिम विदाई देते वक्त उनके पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया फफक-फफक कर रो पड़े. उनको इस हाल में देख हर ग्वालियर वासी की भी आंखे नम हो गईं.

Google CTA

Rajmata Late Madhavi Raje Scindia: ग्वालियर राजघराने की राजमाता एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की अंतिम यात्रा उनके महल जयविलास पैलेस से निकालने को तैयार है. इस दौरान सिंधिया बेहद भावुक हालत में अपनी मां का हाथ पकड़कर शव वाहन पर बैठे थे और लोगों को इशारे से आगे बढ़ने को बोल रहे थे. राजमाता की अंतिम यात्रा में शामिल होने ग्वालियर में इस समय भीड़ उमड़ी हुई है. हर कोई राजमाता के अंतिम दर्शन करना चाहता है.

Read more!

ग्वालियर के लोगों का ये प्यार देखकर सिंधिया बेहद भावुक हो गए और अपनी मां की ओर देखते हुए फफक-फफक पर रो पड़े. हमेंशा मुस्कुराते हुए ग्वालियर के लोगों के सामने आने वाले सिंधिया को इतना भावुक यहां पहले कभी नहीं देखा था. उनके दुख के साथ ग्वालियर के लोगों ने भी अपना दुख साझा किया.

आंखों में अपनी मां की जुदाई का गम लिए सिंधिया उनको लेकर इस समय कटोरा ताल स्थित छत्री पर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं. अंतिम यात्रा की सभी तैयारियां कर ली गई हैं. जय विलास पैलेस पर जब भी लोग उनके दर्शन कर लेंगे, इसके बाद अंतिम यात्रा को जयविलास पैलेस से निकाली जाएंगी और कटोरा ताल स्थित सिंधिया छत्री पर उन्हें ले जाया जाएगा. जहां एक बड़े चबूतरे को तैयार किया गया है और वहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा.

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, महापौर शोभा सतीश सिकरवार सहित बीजेपी-कांग्रेस के कई बड़े कद्दावर नेता पहुंच चुके हैं. शाम 5 बजे तक राजमाता का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- MP News LIVE: राजमाता माधवी राजे का पार्थिव शरीर ग्वालियर जयविलास पैलेस पहुंचा, मां के निधन पर पहली बार बोले बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया