राजमाता स्व. माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता, सिंधिया तस्वीर देख बार-बार हुए भावुक

सर्वेश पुरोहित

18 May 2024 (अपडेटेड: May 18 2024 8:50 PM)

ग्वालियर राजघराने की राजमाता स्व. माधवी राजे सिंधिया के निधन के बाद उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है. इस दौरान उनके पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बार-बार उनकी तस्वीर को देखकर भावुक हो जाते हैं.

Google CTA

Late. Madhavi Raje Scindia: ग्वालियर राजघराने की राजमाता स्व. माधवी राजे सिंधिया के निधन के बाद उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है. इस दौरान उनके पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बार-बार उनकी तस्वीर को देखकर भावुक हो जाते हैं. राजमाता को श्रद्धांजलि देने के लिए न सिर्फ ग्वालियर से बल्कि मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से लोग आ रहे हैं.

Read more!

इसके साथ ही दूसरे राज्यों में मौजूद राज परिवारों के सदस्य भी लगातार ग्वालियर के जयविलास पैलेस पहुंचकर राजमाता को श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं. बीते रोज राजस्थान की डिप्टी सीएम और जयपुर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी भी ग्वालियर आकर राजमाता स्व. माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं. यह सिलसिला अभी भी लगातार जारी है. पूरी खबर को विस्तार से जानने के लिए देखें ये वीडियो.

ये भी पढ़ें- बीजेपी के इस पूर्व मंत्री की वजह से हरदा की जिला शिक्षा अधिकारी हुईं निलंबित, मतदान के दिन हुई थी बड़ी भूल