Satna Radio Police Viral Video: मध्यप्रदेश की सतना पुलिस के साथ इन दिनों एक नया विवाद जुड़ गया है. सतना पुलिस की रेडियाे शाखा कार्यालय में बीते रोज कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से पुलिस को हर जगह शर्मिंदगी झेलना पड़ रही है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो सतना रेडियो पुलिस कार्यालय का है. इस वीडियो में दिख रहा है कि यहां उप निरीक्षक राजेश पांडेय फॉर्मल ड्रेस में हैं और उनके इर्द-गिर्द जो लोग बैठे हैं, वे कथित तौर पर दारू पीते दिख रहे हैं.
ADVERTISEMENT
राजेश पांडेय का कहना है कि वे लोग कोल ड्रिंक पी रहे थे और उनके हाथ में तो कोल ड्रिंक का भी ग्लास नहीं है. यह कार्यालय के ही किसी व्यक्ति की साजिश है, जिसने उनकी छवि खराब करने के मकसद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है. अब वीडियो में दिख रहे लोग दारू पी रहे हैं या फिर कोल ड्रिंक, यह तो जांच का विषय है लेकिन इस वायरल वीडियो की वजह से सतना पुलिस की रेडियो शाखा के एसपी विजय कुमार खत्री ने फिलहाल के लिए उप निरीक्षक राजेश पांडेय को निलंबित कर दिया है. खबर को विस्तार से जानने के लिए देखें ये वीडियो.
ये भी पढ़ें- MP Crime News: इंदौर में बदमाश का हाफ एनकाउंटर, दो शूटर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा माजरा
ADVERTISEMENT

