Ujjain: मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर दिया ऐसा बयान कि हर कोई रह गया हैरान

एमपी तक

15 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 15 2024 2:35 PM)

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर अपने गृह जिले में आयोजित छात्र-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान मोहन यादव ने कहा कि विज्ञान में रुचि रखने वाले युवाओं में छात्रों के लिए सरकार कार्य कर रही है. मोहन यादव ने साथ ही यह भी कहा कि वो यहां पर सीएम की हैसियत नहीं बल्कि विज्ञान का मंत्री होने के नाते यहां पर आएं हैं.

Google CTA

Read more!

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर अपने गृह जिले में आयोजित छात्र-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान मोहन यादव ने कहा कि विज्ञान में रुचि रखने वाले युवाओं में छात्रों के लिए सरकार कार्य कर रही है. मोहन यादव ने साथ ही यह भी कहा कि वो यहां पर सीएम की हैसियत नहीं बल्कि विज्ञान का मंत्री होने के नाते यहां पर आएं हैं. हालांकि उनका ये बयान सुन हर कोई हैरान रह गया. इसे बाद में सीएम मोहन यादव ने क्लियर किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यहां पर सीएम की हैसियत से नहीं, बल्कि विज्ञान के मंत्री होने के नाते आए हैं. विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए सरकार विज्ञान के मामले में बड़े काम कर रही है. साइंस टेक्नालॉजी मेरे पास ही है, ये कुछ मंत्रालय ऐसे होते हैं, जिसमें किसी की रुचि नहीं होती है, लेकिन इसमें मेरी खास रुचि है. मुझे साइंस और टेक में मजा मिलता है. इसमें भविष्य की संभावनाएं छिपी हुई है. इस पर ध्यान देने की अत्यंत आवश्यक है. दिमाग में गठान बांधने की जरूरत नहीं है, हमें पिछले और आगे आने वाली खोज पर काम करना होगा. सुनिए पूरी रिपोर्ट…