भोपाल से पकड़ा गया देशभर में वायरल हुआ कातिल, प्रेमिका से दूर होने के गम में उसकी दोस्त का किया था मर्डर

एमपी तक

27 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 27 2024 4:07 PM)

viral killer: भोपाल से मप्र और बैंगलुरु पुलिस के संयुक्त अभियान में एक ऐसे कातिल को पकड़ा गया, जिसने एक महिला का बेरहमी से मर्डर कर दिया था. मर्डर की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी और बाद में यही फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे.

Google CTA

viral killer: भोपाल से मप्र और बैंगलुरु पुलिस के संयुक्त अभियान में एक ऐसे कातिल को पकड़ा गया, जिसने एक महिला का बेरहमी से मर्डर कर दिया था. मर्डर की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी और बाद में यही फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. मर्डर के आरोपी का नाम अभिषेक है.अभिषेक क्या मप्र का रहने वाला है, यह अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है. फिलहाल अभिषेक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है.

Read more!

बैंगलुरु के कोरमंगला में PG के अंदर 24 साल की बिहार की रहने वाली युवती की हत्या के आरोपी को शनिवार को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है जिसने 23 जुलाई की रात को कृति कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी थी और इसके बाद वह भोपाल भाग गया था. हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए बेंगलुरु में आरोपी से पूछताछ की जाएगी.

प्रारंभिक जानकारी में जो कहानी निकलकर सामने आ रही है, उसके अनुसार अभिषेक का मृतका कृति कुमारी की दोस्त से अफेयर था. दोनों रिलेशनशिप में थे. लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों में मन मुटाव हो गया और उस युवती ने अभिषेक को छोड़ दिया और इस काम में उसकी मदद दोनों की कॉमन फ्रेंड कृति कुमारी ने किया. इसी बात से नाराज होकर अभिषेक ने कृति कुमारी से बदला लेने की ठानी और उसने बैंगलुरु के हॉस्टल में पहुंचकर कृति कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी.

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हाे गई. जिसके बाद बैंगलुरु पुलिस एक्टिव हुई और उसने आरोपी अभिषेक को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया, जिसमें मप्र पुलिस ने बैंगलुरु पुलिस का पूरा सहयोग किया. पूरी घटना को समझने देखें ये वीडियो.

ये भी पढ़ें- 65 साल के अंकल को 25 साल की डॉक्टर साहिबा से हुआ प्यार, फिर पुलिस ने किया अच्छे से 'इलाज'