मध्यप्रदेश के इस विधायक के कांग्रेस में शामिल होने की लग रही अटकलें, बाप पार्टी से रिश्तों में क्यों आ रही खटास?

एमपी तक

09 May 2024 (अपडेटेड: May 9 2024 5:07 PM)

मध्यप्रदेश की सैलाना सीट से चुनकर आए विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. भारत आदिवासी पार्टी के इस विधायक के संबंध अपनी ही पार्टी के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं. इसलिए कमलेश्वर डोडियार के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं.

Google CTA

MLA Kamleshwar Dodiyar: मध्यप्रदेश की सैलाना सीट से चुनकर आए विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. भारत आदिवासी पार्टी के इस विधायक के संबंध अपनी ही पार्टी के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं. इसलिए कमलेश्वर डोडियार के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं.

Read more!

चर्चाएं चल रही हैं कि क्या कमलेश्वर डोडियार कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. कमलेश्वर क्या कांग्रेस में जा सकते हैं. इसे लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति में बहुत हलचल है. कमलेश्वर डोडियार भारत आदिवासी पार्टी से सैलाना विधानसभा सीट से वे चुनाव लड़े और जीते थे. लेकिन चुनाव जीतने के बाद से कमलेश्वर के संबंध अपनी पार्टी भारत आदिवासी पार्टी बाप के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहे थे.

लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी ने कमलेश्वर डोडियार को चुनाव में काम करने के निर्देश दिए थे लेकिन उन्होंने न मीटिंग लीं, ना ही प्रचार किया और ना ही किसी जनसभा में पहुंचे, जिसके बाद से ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वे बाप पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. खबर को विस्तार से जानने के लिए ये वीडियो भी देखें.

ये भी पढ़ें- जिला पंचायत सदस्य ने अपने नाबालिग बेटे से डलवाया वाेट, वीडियो बनाकर वायरल भी किया, अब कलेक्टर कर रहे जांच