Drunk teacher Video Viral: शिक्षक नशे में धुत होकर आराम फरमाते हैं और बच्चे गुरुजी के पढ़ाने का इंतजार करते हैं. ये तस्वीरें शहडोल जिले की हैं. हैरान करने वाला वीडियो शहडोल के शहरगढ़ गांव के बेरी हाई टोला के प्राथमिक स्कूल से सामने आया है, जहां नशे में धुत शराबी शिक्षक स्कूल में आराम फरमाते हुए नजर आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT
नशे में धुत इन दोनों शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप देख सकते हैं कि पीछे बच्चे खुद ही पढ़ाई कर रहे हैं और नशे में धुत शिक्षक कुर्सी पर पैर पसार कर बैठा है तो दूसरा नीचे लेटकर आराम फरमा रहा है.इस दौरान बच्चे भी परेशान दिख रहे हैं.
शराबी टीचर पर नहीं हुआ एक्शन
शराबी शिक्षक का नाम उदय भान सिंह नट बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक बच्चों के पेरेंट्स ने शिक्षकों की इस हरकत की शिकायत पहले भी अधिकारियों तक पहुंचाई थी, लेकिन कारवाई ना होने से अब शराबी शिक्षक का वीडियो बना लिया गया, जो अब वायरल हो रहा है. अब देखना होगा कि इस पर क्या एक्शन होता है.
शिक्षक पर होगी कार्रवाई होगी?
एमपी तक ने डीपीसी अमरनाथ सिंह से वीडियो को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है. अगर ऐसा कुछ हुआ है तो हम जिला शिक्षा अधिकारी को कारवाई के लिए पत्र लिखेंगे. फिलहाल यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिससे एक बार फिर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Bhind: लाठी-डंडे लेकर टूट पड़ीं महिलाएं और फोड़ दिया पटवारी का सिर, फिर जमकर मचा बवाल, घटना का VIDEO वायरल
ADVERTISEMENT

