VIDEO: पन्ना की धरती ने मजदूर परिवार को कर दिया मालामाल, एक झटके में 1 करोड़ का मिला हीरा!

दीपक शर्मा

25 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 25 2024 2:40 PM)

Panna Diamond News: पन्ना की धरती ने एक बार फिर से एक मजदूर परिवार को मालामाल कर दिया है. मजदूर परिवार ने पैसे जोड़कर खदान ली थी और दो महीने में ही उनकी किस्मत खुली और खदान ने सबसे बड़ा हीरा उगल दिया. उन्हें एक ही झटके में करीब एक करोड़ का हीरा मिला है. 

Google CTA

Panna Diamond News: पन्ना की धरती ने एक बार फिर से एक मजदूर परिवार को मालामाल कर दिया है. मजदूर परिवार ने पैसे जोड़कर खदान ली थी और दो महीने में ही उनकी किस्मत खुली और खदान ने सबसे बड़ा हीरा उगल दिया. उन्हें एक ही झटके में करीब एक करोड़ का हीरा मिला है. 

Read more!

बेशकीमती हीरों के लिए विख्यात पन्ना में एक मजदूर की किस्मत चमक गई, जब उसे पन्ना की उथली हीरा खदान से खुदाई में एक बेशकीमती चमचमाता हीरा मिल गया. 19.22 कैरेट के इस हीरे की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है. मजदूर रातोंरात करोड़पति बन गया है.

हीरा पाने वाले आदिवासी मजदूर राजू गोंड हीरा मिलने से बेहद खुश हैं. उन्होंने अपने पिता चुनवादा गोंड़ के नाम से पट्टा बनवाकर दो महीने पहले ही खदान लेकर खुदाई शुरू की थी. ड्राइवर राजू मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. बारिश के दिनों में हीरे की खदान भी लगाया करता था. इस बार भी करीब दो महीने पहले जून में लीज पर पट्टा लेकर कृष्णा कल्याणपुर पटी क्षेत्र में एक हीरे की खदान लगाई थी. जहां खुदाई में उसे बेशकीमती जेम क्वालिटी का 19 कैरेट 22 सेंट का चमचमाता हीरा मिला है.

राजू को यकीन था एक दिन जरूर मिलेगा हीरा

राजू गोंड ने बताया कि वह करीब 10 सालों से हीरे की खदान लगाए हुए था. उसे विश्वास था कि एक दिन उसे एक नग बड़ा हीरा जरूर मिलेगा. आज मुझे कृष्णा कल्याणपुर पटी उथली हीरा खदान में चमचमाता हीरा मिला. इसे देखकर मजदूर राजू की खुशी का ठिकाना न रहा. जिसे लेकर वह हीरा कार्यालय पहुंचा. जब हीरे का वजन कराया तो वह 19 कैरेट 22 सेंट का बड़ा हीरा निकला. मजदूर राजू ने बताया कि हीरे की नीलामी से मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों को पढ़ाएगा. साथ ही जो लोन लिया है उसे भरेगा.