इमरती देवी के वायरल ऑडियो पर क्या बोली बीजेपी प्रत्याशी संध्या राय, खुद पर उठ रहे सवालों के भी दिए जवाब

हेमंत शर्मा

01 May 2024 (अपडेटेड: May 1 2024 4:24 PM)

भिंड लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संध्या राय ने एमपी तक से खास चर्चा की. इस चर्चा में उन्होंने इमरती देवी के वायरल ऑडियो पर भी बात की और उनके प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों पर भी उन्होंने जवाब दिए.

Google CTA

Bhind Lok Sabha Seat: भिंड लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संध्या राय ने एमपी तक से खास चर्चा की. इस चर्चा में उन्होंने इमरती देवी के वायरल ऑडियो पर भी बात की और उनके प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों पर भी उन्होंने जवाब दिए. संध्या राय ने कहा कि मेरे कार्यकाल में कोरोना संक्रमण आया और उस दौरान दो साल का कुछ ऐसा समय रहा होगा, कि मेरा क्षेत्र में आना-जाना कुछ कम हुआ लेकिन मैं निरंतर क्षेत्र में आती रही हूं और लोगों के सुख-दुख का हिस्सा बनी हूं.

Read more!

इमरती देवी के वायरल ऑडियो को लेकर संध्या राय ने कहा कि मैंने उनका कोई ऑडियो नहीं सुना है. आपको बता दें कि बीते कुछ रोज से इमरती देवी के कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे बीजेपी उम्मीदवार संध्या राय को हराने और कांग्रेस उम्मीदवर फूल सिंह बरैया को जिताने की बात बोल रही हैं. हालांकि इमरती देवी ने इन वायरल ऑडियो को फर्जी बताया है और उसमें उनकी आवाज नहीं होने का दावा किया है. चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दो पर क्या बोली संध्या राय, विस्तार से जानने के लिए देखें ये वीडियो.

ये भी पढ़ें- अमित शाह को लेकर कांग्रेस विधायक ने ऐसा क्या कह दिया, जिसके कारण पूरे देश में हो रही चर्चा, मच गया है हंगामा