Lok Sabha Elections: इंदौर में अब क्या करेगी कांग्रेस? जीतू पटवारी ने कर ली BJP को सबक सिखाने तैयारी!

एमपी तक

01 May 2024 (अपडेटेड: May 1 2024 8:29 PM)

MP Lok Sabha Election 2024: शंकर लालवानी के सामने 13 अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं. ऐसे में चर्चा इस बात को लेकर हो रही थी कि कांग्रेस खजुराहो की तरह ही इंदौर में किसी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देगी. लेकिन जीतू पटवारी के बयान से ऐसा लग रहा है कि अब शंकर लालवानी का मुकाबला नोटा से होने वाला है.

Google CTA

MP Lok Sabha Election 2024: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम (Akshay Bam) के नामांकन वापस लेने के बाद सियासी गलिायरों में गहमागहमी का माहौल है. सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि इंदौर (Indore) में कांग्रेस अब कौन सा कदम उठाने वाली है. क्या कांग्रेस (Congress) किसी मजबूत निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देगी या फिर कांग्रेस अपने पैर पीछे खींच लेगी और बीजेपी के शंकर लालवानी के लिए चुनाव जीतना बेहद आसान हो जाएगा. अब इसे लेकर जीतू पटवारी ने पार्टी का रुख साफ कर दिया है. 

Read more!

शंकर लालवानी के सामने 13 अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं. ऐसे में चर्चा इस बात को लेकर हो रही थी कि कांग्रेस खजुराहो की तरह ही इंदौर में किसी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देगी. लेकिन जीतू पटवारी के बयान से ऐसा लग रहा है कि अब शंकर लालवानी का मुकाबला नोटा से होने वाला है. देखें वीडियो...

बीजेपी को सबक सिखाने का ये ऑप्शन

अक्षय बम के सियासी धमाके के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बीजेपी को सबक सिखाने के कई ऑप्शन हैं. हम ये नहीं कहेंगे कि चुनाव करो, हम ये जरूर कहेंगे कि नोटा का ऑप्शन है. पार्टी कार्यक्रम बना रही है, हम रैली निकालेंगे, आम लोगों से आव्हान करेंगे. इंदौर को जागना पड़ेगा. हो सकता है आज हम शर्मिंदा हैं, पर यही चलता रहा तो कल आप भी बच नहीं बच सकते हो."

गौरतलब है कि इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख को बड़ा खेल कर दिया था. अक्षय बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया और इसके कुछ देर बाद ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली.