MP Weather: मैहर में बांध टूटा तो निकला सैलाब, अपने साथ बहा ले गया सड़क, सामने आईं भयावह तस्वीरें

वेंकटेश द्विवेदी

06 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 6 2024 11:18 AM)

Madhya Pradesh Rain: मध्य प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है. मैहर जिले में भारी बारिश के चलते एक डैम ताश के पत्ते की तरह ढह गया.

Google CTA

Madhya Pradesh Rain: मध्य प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है. मैहर जिले में भारी बारिश के चलते एक डैम ताश के पत्ते की तरह ढह गया. ये डैम राजाओं के जमाने का है, जिसकी वजह से इसे राजा डैम के नाम से जाना जाता है. डैम के ढहने से सीधे तौर पर बंशीपुर गांव का संपर्क मैहर जिले से कट गया है.

Read more!

राजा डैम मैहर जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर है. इस डेम से सीधे तौर पर बंशीपुर सहित चार गांव का संपर्क मैहर जिला मुख्यालय से है. एक साल पहले पुस्कर योजना के तहत लगभग सात लाख की लागत से डैम का मेंटीनेंस किया गया था, लेकिन ये डैम पानी के तेज बहाव में पत्ते की तरह ढह गया है. जिसने डैम की गुणवत्ता और मेंटीनेंस की पोल खोल दी है. 

डैम फूटा, गांव का शहर से संपर्क टूटा

हैरानी की बात ये है कि डैम को फूटे हुए कई घंटे बीत चुके हैं और एक गांव बंशीपुर के लोग डैम फूटने से जिला मुख्यालय से संपर्क खो चुके हैं. लेकिन जिले के जिम्मेदार नदारद हैं. इस मामले को लेकर जब जिला पंचायत सीईओ संजना जैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह डैम काफी पुराना है. कितने गांव का संपर्क टूटा है, उन्हें नहीं पता. लेकिन डैम फूटने की जानकारी उन्हें मिली है, लेकिन देर होने और अंधेरे की वजह से वो कल सुबह मौके पर जाएंगी.

सड़क भी बह गई

सीईओ ने बताया कि पुस्कर योजना के तहत इस डैम का मेंटीनेंस किया गया था, जिसकी निर्माण एजेंसी ERES है. केवल पुल ही नहीं फूटा, बल्कि डैम के दोनों तरफ की 50 से 60 मीटर सड़क भी बह गई है, जिसके लिए उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है. 

ये भी पढ़ें: MP Weather: मौसम ने अचानक बदला मिजाज, भारी बारिश से मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट