दिल्ली जाने के बाद भी मध्य प्रदेश का मोह क्यों छोड़ नहीं पा रहे हैं शिवराज! खुद बताई वजह

एमपी तक

25 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 26 2024 4:24 PM)

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री बनने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान का मन दिल्ली से अधिक अभी भी मध्यप्रदेश में ही लगा हुआ है. गाहे-बगाहे वे जब भी मध्यप्रदेश आते हैं तो जनता के बीच चाय पीते, लोगों की मदद करते, सेल्फी देते नजर आते हैं.

Google CTA

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री बनने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान का मन दिल्ली से अधिक अभी भी मध्यप्रदेश में ही लगा हुआ है. गाहे-बगाहे वे जब भी मध्यप्रदेश आते हैं तो जनता के बीच चाय पीते, लोगों की मदद करते,सेल्फी देते नजर आते हैं. जबकि सीएम मोहन यादव जनता के बीच इस तरह से एक्टिव नजर नहीं आते हैं. दिल्ली जाने के बाद भी वह मध्य प्रदेश का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं. इसकी वजह वह खुद ही बताते हैं. लेकिन लोगों का ध्यान खींचने में वह पूरी तरह से सफल रहे हैं. मध्यप्रदेश उनकी लोकप्रियता बनी हुई है.

Read more!

शिवराज सिंह चौहान रविवार शाम को भोपाल पहुंचे. भोपाल एयरपोर्ट से निकलते वक्त रेतघाट पर उन्होंने अपना काफिला रोका और जनता के बीच जाकर चाय पीने लगे. पूर्व सीएम और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री को अपने बीच पाकर जनता उनके साथ सेल्फी खिंचाने लगी.

लोग चिल्लाए मिस यू मामा

वे चाय पीते-पीते लोगों के साथ सेल्फी खिंचाने लगे. इसके बाद वे एक पान की दुकान पर पहुंचे और उससे पान मांगा. वे पान के पैसे देने लगे तो दुकानदार ने पैसे लेने से इनकार कर दिया. फिर शिवराज सिंह चौहान ने दुकानदार से अनुरोध किया कि पैसे तो लेना होंगे. इस बीच जनता के बीच से Mama... Miss u और Mama...love you की आवाजें आने लगीं. इन आवाजों को सुनकर शिवराज सिंह चौहान बहुत खुश हुए. उन्हें अहसास हुआ कि उनकी लोकप्रियता अभी भी राजधानी भोपाल में पहले जैसी बनी हुई है.

लाड़ली बहनाें के लाड़ले भाई  

इससे पूर्व में भी शिवराज सिंह चौहान जब भी मध्यप्रदेश आए, ठीक इसी तरह के सीन देखने को मिले. कुछ रोज पहले मंदसौर के रास्ते में एक बुजुर्ग महिला जो घायल होकर सड़क किनारे बैठी थी, उसकी मदद करते शिवराज सिंह चौहान दिखे थे. महिलाओं के बीच भी कई बार उनकी मौजूदगी इस रूप में देखी गई कि लाड़ली बहनों को उनके मध्यप्रदेश छोड़कर जाने का बहुत दुख है.

देखें ये वीडियो...

ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने गौ-पालन को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, किसानों और पशुपालकों को ऐसे होगा बंपर मुनाफा