दीपिका-रणवीर के घर आई नन्ही परी! नॉर्मल डिलीवरी हुई या सी सेक्शन, सब जानिए यहां

शुभम गुप्ता

08 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 8 2024 1:46 PM)

Deepika Padukone-Ranveer Singh पेरेंट्स बन गए हैं. दीपिका ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. बीती रात ही दीपिका एच.एम रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुई थीं.

NewsTak
Google CTA

Deepika Padukone: बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है. दोनों अब पेरेंट्स बन गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. दीपिका 7 सितंबर को एच.एम रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुईं थी. तभी से कहा जा रहा था कि दीपिका किसी भी समय गुड न्यूज दे सकती हैं. अब लोगों के मन में अब ये सवाल आ रहा है कि दीपिका की नॉर्मल डिलिवरी हुई है या सी सेक्शन से. तो बता दें कि इस बात की कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

Read more!

कुछ दिन पहले ही कराया था मैटरनिटी शूट

दीपिका ने कुछ दिन पहले ही मैटरनिटी शूट कराया था जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोशूट की 14 फोटो शेयर कीं. आज दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी डिलिवरी डेट 28 सितंबर की बताई जा रही थी.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा था कपल

बेटी को जन्म देने से पहले पावर कपल सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान रणवीर सिंह बेहद सिंपल लुक में दिखे. उन्होंने कुर्ता-पयजामा पहन रखा था, वहीं दीपिका ग्रीन साड़ी पहनीं नजर आईं थी. इस दौरान कपल का परिवार भी उनके साथ मौजूद था. दोनों के कई वीडियो भी सामने आए थे

2018 में हुई थी शादी

दीपिका और रणवीर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे. लंबे समय से अपने फैंस के बीच पावर कपल के रूप में पहचाने जाते हैं. दोनों ही अपने-अपने करियर में बेहद सफल रहे हैं. इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है. फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं.