अब ऑटो वालों, कैब ड्राइवर और मजदूरों के लिए हाउसिंग स्कीम, दिल्ली चुनाव से पहले डीडीए का फैसला

उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना की अध्यक्षता में DDA की बैठक हुई. उन्होंने दिल्ली के निवासियों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और सबसे गरीब लोगों की आवास की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कई निर्णय लिए हैं.

Under the DDA Sata Ghar Housing Scheme, 2024, nearly 34,000 flats are being offered on a first come first serve basis.
Under the DDA Sata Ghar Housing Scheme, 2024, nearly 34,000 flats are being offered on a first come first serve basis.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

DDA Scheme: दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने गरीबों के लिए आवास योजनाओं की घोषणा की है. यह एलान ऐसे समय में आया है जब आम आदमी पार्टी (AAP) विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब वर्ग को लुभाने का प्रयास कर रही है और अब बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भी ऐसी योजनाओं को आगे बढ़ाया है.

Read more!

बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना की अध्यक्षता में DDA की बैठक हुई. उन्होंने दिल्ली के निवासियों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और सबसे गरीब लोगों की आवास की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कई निर्णय लिए हैं. प्राधिकरण ने तीन आवासीय योजनाओं को लॉन्च करने की मंजूरी दी है. इनमें नरेला और सिरसपुर, नरेला और लोकनायकपुरम में निर्माण श्रमिकों और अन्य वंचित वर्गों के लिए 25% की छूट शामिल है. ये वंचित वर्ग ऑटो-रिक्शा ड्राइवर, कैब ड्राइवर, महिलाएं, SC/ST वर्ग, युद्ध विधवाएं, दिव्यांग, पूर्व-सैनिक और पदक प्राप्तकर्ता beneficiaries of PM-SVAnidhi Scheme शामिल हैं.

दिए जाएंगे 110 फ्लैट्स

इसके अलावा, DDA ने विशेष हाउसिंग स्कीम 2025 को मंजूरी दी, जो वसंत कुंज, द्वारका और रोहिणी जैसी प्रतिष्ठित जगहों पर 110 फ्लैट्स प्रदान करेगी. इसके अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के लिए विशेष 25% छूट की भी योजना है. यह योजना विशेष रूप से उन मजदूरों के लिए है जो दिल्ली भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत हैं. नरेला में लगभग 700 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स इस छूट योजना के तहत प्रदान किए जाएंगे.

श्रमिकों को होगा फायदा

यह पहल नरेला, बवाना और भोर्गढ़ जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को लाभान्वित करेगी. यह योजना 31 मार्च, 2025 तक सीमित समय के लिए उपलब्ध होगी. DDA ने DDA सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024 और DDA मध्यम वर्गीय हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत 25% छूट देने की भी घोषणा की है ताकि 'सभी के लिए आवास' का सपना साकार किया जा सके.

इनपुट-दिनेश यादव

    follow google news