नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में कांपी धरती, 5.8 तीव्रता से महसूस किए गए भूकंप के झटके, असम में था केंद्र

न्यूज तक डेस्क

14 Sep 2025 (अपडेटेड: Sep 14 2025 5:59 PM)

नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता, असम में था केंद्र

NewsTak
Google CTA

Read more!

असम में रविवार यानी 14 सितंबर को उस वक्त लोग सहम गए जब वहां की धरती अचानक कांपने लगी. दरअसल राज्य के उदलगुरी के पास भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया.

ये झटका रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है. भूकंप इतना ज्यादा जबर्दस्त था कि असम के साथ ही भूटान से पश्चिम बंगाल तक के कुछ इलाके हिल गए. हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है.

पिछले दिनों अफगानिस्तान में आई थी भूकंप

बता दें कि पिछले दिनों अफगानिस्तान में भी भूकंप आया था, उसकी तीव्रता भी रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई थी, जो कि 5.8 से 2 प्वॉइंट ही ज्यादा है. इस भूकंप में 2200 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी थी. साथ ही कई घर भी तबाह हो गए थे.