हैदराबाद: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की मेजबानी में आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप-2026 का गुरुवार को हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम, गाचीबौली में भव्य समापन हुआ। आठ दिनों तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के करीब 1,600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
ADVERTISEMENT
समापन समारोह के मुख्य अतिथि तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (HoPF) सी. वी. आनंद, आईपीएस रहे। इस मौके पर CISF के अपर महानिदेशक (मुख्यालय) विजय प्रकाश, आईपीएस, डीआईबी के प्रतिनिधि सम्बंदन एस., आईपीएस, NISA हैदराबाद की निदेशक हरप्रीत कौर सहित अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSCB) के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
SSB ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
अंक तालिका में SSB ने 24 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य पदकों के साथ कुल 203 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। CISF ने 25 स्वर्ण, 16 रजत और 25 कांस्य पदकों के साथ 198 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ITBP ने 10 स्वर्ण, 21 रजत और 26 कांस्य पदकों के साथ 139 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
36 पुलिस संगठनों के बीच कड़ा मुकाबला
23 से 30 जुलाई तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर के 36 केंद्रीय और राज्य पुलिस संगठनों के लगभग 1,600 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें से 28 संगठनों ने कम से कम एक पदक जीता। पांच खेल विधाओं में कुल 470 पदक वितरित किए गए, जिनमें 119 स्वर्ण, 119 रजत और 232 कांस्य पदक शामिल रहे।
SSB ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
अंक तालिका में SSB ने 24 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य पदकों के साथ कुल 203 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। CISF ने 25 स्वर्ण, 16 रजत और 25 कांस्य पदकों के साथ 198 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ITBP ने 10 स्वर्ण, 21 रजत और 26 कांस्य पदकों के साथ 139 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुलिस खिलाड़ियों का बढ़ रहा वैश्विक दबदबा
डीआईबी के प्रतिनिधि आईपीएस सम्बंदन एस ने कहा कि पुलिस बलों के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 पुलिस खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जबकि वर्ष 2025-26 की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पुलिस बलों ने 109 पदक और विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स-2025 में 613 पदक जीते। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 2029 के विश्व पुलिस और फायर गेम्स की मेजबानी भारत के अहमदाबाद शहर में होगी।
CISF ने खेल प्रतिभाओं पर बढ़ाया निवेश
CISF के एडीजी विजय प्रकाश ने कहा कि हाल ही में बल ने अपनी सबसे बड़ी खेल भर्ती के तहत 332 खिलाड़ियों की नियुक्ति की है, जिनमें 179 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हाई परफॉर्मेंस एथलीट्स प्रोग्राम के जरिए खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, पोषण और वित्तीय सहायता दी जा रही है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
खेल से मजबूत होती है राष्ट्रीय एकता
मुख्य अतिथि सी. वी. आनंद ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं सिर्फ पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विभिन्न पुलिस बलों के बीच समन्वय, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने घोषणा की कि तेलंगाना पुलिस अगले दो वर्षों में हैदराबाद में कई अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगी।
समापन समारोह में मार्च-पास्ट, पुरस्कार वितरण, ध्वज अवतरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खिलाड़ियों के सम्मान के साथ चैम्पियनशिप का औपचारिक समापन हुआ। CISF ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पुलिस संगठनों, अधिकारियों, तेलंगाना सरकार, तेलंगाना खेल प्राधिकरण और अन्य सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
ADVERTISEMENT


