कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक दादी 30 साल के युवक के साथ भाग गई. महिला के परिवार में तीन बच्चें और एक पोता है. रविवार को महिला के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत लेकर पहुंचे हैं. जिसमें कहा गया कि अब महिला को घर में वापस आने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उसकी वजह से हमारी बिरादरी में इज्जत पर बट्टा लग गया है.
ADVERTISEMENT
"इज्जत मिट्टी में मिल गई"
घटना कानपुर के पी रोड इलाके की है, जहां एक फूल कारोबारी का परिवार रहता है. परिवार में कारोबारी, उनकी पत्नी, तीन बच्चे और एक पोता शामिल हैं. कारोबारी की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू अपने प्रेमी के साथ भाग गई है. सास ने कहा, "हमने उसे समझाने और वापस लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अब उसे घर में कभी वापस नहीं आने देंगे. उसकी वजह से समाज में हमारी नाक कट गई है."
पहले भी कर चुकी है ऐसी हरकत
कारोबारी के बेटे ने खुलासा किया कि यह पहली बार नहीं है जब उनकी मां इस तरह घर छोड़कर गई हैं. करीब आठ साल पहले भी महिला एक व्यक्ति के साथ भाग गई थीं. हालांकि, कुछ समय बाद वह घर लौट आई थीं. बेटे ने बताया, अब दूसरे लड़के के साथ फरार हो गई हैं. उन्होंने न तो पिता की परवाह की और न ही परिवार की. अगर वह तलाक चाहती हैं, तो बेहतर होगा कि यह मामला यहीं खत्म हो जाए. इससे परिवार को शांति मिलेगी.
बेटे ने मां पर लगाया आरोप
बेटे ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी मां अक्सर उनके पिता के साथ मारपीट करती थीं और उनसे अलग होने की बात करती थीं. उन्होंने कहा, "वह अब दादी भी बन चुकी हैं, लेकिन उनकी हरकतें नहीं बदलीं. उनकी वजह से पूरा परिवार तनाव में है." बजरिया थाने में इस मामले की शिकायत दी गई है, लेकिन पुलिस इसे पति-पत्नी का निजी विवाद मानते हुए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
ADVERTISEMENT


