'टॉयलेट जा रही हूं...बस यूं आई', इंतजार करता रहा दूल्हा...शादी की रस्मों को छोड़ दुल्हन फरार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां शादी के बीच दुल्हन नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई. दूल्हे की यह दूसरी शादी थी. दूल्हे ने आरोप लगाया है कि पहले दुल्हन भागी और फिर उसकी मां भी मौके से गायब हो गई.

NewsTak

न्यूज तक डेस्क

follow google news

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां शादी के बीच दुल्हन नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई. दूल्हे की यह दूसरी शादी थी. दूल्हे ने आरोप लगाया है कि पहले दुल्हन भागी और फिर उसकी मां भी मौके से गायब हो गई. बताया जा रहा है कि दूल्हे ने 30 हजार रुपए देकर यह रिश्ता तय किया था.

Read more!

गोरखपुर के खजनी इलाके में यह घटना हुई, जहां शादी के दौरान दुल्हन टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर गायब हो गई. दुल्हन के साथ उसकी मां भी शादी स्थल से लापता हो गई. दूल्हा काफी देर तक दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन वह वापस नहीं लौटी. दूल्हे ने बताया कि उसने रिश्ता पक्का करने के लिए एक बिचौलिए को 30 हजार रुपए दिए थे.

दूसरी शादी के लिए रस्में निभा रहा था

मामला खजनी क्षेत्र का है, जहां 40 वर्षीय किसान अपनी दूसरी शादी के लिए रस्में निभा रहा था. उसकी पहली पत्नी का निधन हो चुका था. दूल्हा सीतापुर जिले के गोविंदपुर गांव का निवासी है. शादी के लिए उसने एक बिचौलिए की मदद से 30 हजार रुपये देकर रिश्ता तय किया था. दूल्हे का कहना है कि शादी से पहले उसने दुल्हन को साड़ियां और जेवर दिए थे. इसके अलावा शादी के अन्य खर्च भी उठाए.

शादी के दिन दूल्हा अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचा, जहां दुल्हन अपनी मां के साथ पहले से मौजूद थी. रस्में शुरू होते ही दुल्हन ने टॉयलेट जाने की बात कही और उसके बाद वह वापस नहीं लौटी. इसी बीच उसकी मां भी गायब हो गई. 

एसपी ने क्या कहा

दूल्हे ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "मैंने अपना परिवार दोबारा बसाने के लिए शादी का फैसला किया था, लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया." इस घटना पर गोरखपुर के एसपी (दक्षिण) जितेंद्र कुमार ने कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. अगर शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच की जाएगी.

    follow google news