139 हस्तियों को पद्म पुरुस्कार का एलान, इन नामों ने चौंकाया, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस साल कला, सामाजिक कार्य, शिक्षा, विज्ञान और सार्वजनिक मामलों समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण, और 113 को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.  

NewsTak

शुभम गुप्ता

• 09:49 AM • 26 Jan 2025

follow google news

Padma Awards Full List: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने शनिवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामों की घोषणा कर दी. इस साल कला, सामाजिक कार्य, शिक्षा, विज्ञान और सार्वजनिक मामलों समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण, और 113 को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.  

Read more!

पद्म पुरस्कार: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 

पद्म पुरस्कार भारत के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है:  
- पद्म विभूषण: असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए.  
- पद्म भूषण: उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए.  
- पद्म श्री: किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए.  

इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है और मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया जाता है.  

पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाले 7 दिग्गज 

इस साल जिन 7 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा, उनमें कला, चिकित्सा और व्यापार जैसे क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं:  
1. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा)  
2. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर (सार्वजनिक मामले)  
3. कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला)  
4. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला)  
5. एम. टी. वासुदेवन नायर (साहित्य और शिक्षा, मरणोपरांत)  
6. ओसामु सुजुकी (व्यापार और उद्योग, मरणोपरांत)  
7. शारदा सिन्हा (कला, मरणोपरांत)  

पद्म भूषण से सम्मानित 19 विशिष्ट हस्तियां 

पद्म भूषण से इस वर्ष सम्मानित किए जाने वाले प्रमुख नामों में शामिल हैं:  
- ए. सूर्य प्रकाश (साहित्य और शिक्षा - पत्रकारिता)  
- अनंत नाग (कला)  
- पंकज उधास (कला, मरणोपरांत)  
- सुशील कुमार मोदी (सार्वजनिक मामले, मरणोपरांत)  
- शेखर कपूर (कला)  
- पीआर श्रीजेश (खेल)  
- साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य)  

पद्म श्री से सम्मानित 113 हस्तियां

इस साल 113 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इनमें 23 महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा, 10 विदेशी नागरिक या एनआरआई और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं.

यहां देखें पूरी लिस्ट

 #PadmaAwards2025 | Unsung and Unique Padma Awardees 🔽

💠Para-Archer who won India a Gold Medal in Paris and Bronze in Tokyo Olympics - Harvinder Singh

💠91 year old Gandhian dedicated to women empowerment & environmental protection for 7 decades - Radha Bahin Bhatt

💠Travel… pic.twitter.com/WI1q1Iyrc0

— PIB India (@PIB_India) January 25, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को आपकी असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाने पर गर्व है. आपका समर्पण और दृढ़ता प्रेरणादायक हैं."  

    follow google newsfollow whatsapp